{"_id":"600fc4158ab2b8551d7cb53c","slug":"australia-pm-scott-morrison-says-we-share-more-than-national-day-global-pandemic-has-not-divided-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा- महामारी ने भी हमें नहीं किया अलग, हम आ रहे हैं एक-दूसरे के करीब ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा- महामारी ने भी हमें नहीं किया अलग, हम आ रहे हैं एक-दूसरे के करीब
Tue, 26 Jan 2021 12:58 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह अद्भुत संयोग है कि आज भारत अपना गणतंत्र दिवस मना रहा है जबकि हम ऑस्ट्रेलिया दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने भी हमें अलग नहीं किया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा, 'हमारे इतिहास का यह कैसा अद्भुत संयोग है कि 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया दिवस होता है और इसी दिन भारत का गणतंत्र दिवस भी है। यह दोस्तों के बीच मनाया जाने वाला साझा दिवस है। ऑस्ट्रेलिया और भारत आपस में राष्ट्रीय दिवस से ज्यादा चीजें साझा करते हैं। हम समान आदर्शों-लोकतंत्र, स्वतंत्रता, स्वाधीनता, विविधता, उद्यम और अवसर का अनुसरण करते हैं।'
विज्ञापन
Our history is long and our connections are many. With each year, we become even closer. The global pandemic has not divided us but has made us appreciate these shared ideals even more: PM of Australia, Scott Morrison#RepublicDay
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 26, 2021
स्कॉट मॉरिसन ने आगे कहा, 'हमारा इतिहास लंबा है और हमारे कई तरह के संबंध हैं। प्रत्येक वर्ष के साथ, हम और भी करीब होते जा रहे हैं। वैश्विक महामारी ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें इन साझा आदर्शों की अधिक सराहना करने का अवसर दिया है।'