{"_id":"5ae41aa04f1c1b9b098b6e75","slug":"audio-of-asaram-was-live-on-its-facebook-page-through-jodhpur-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर जेल से आया आसाराम का ऑडियो, भक्तों से कहा- मैं जल्द जेल से निकल आउंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जोधपुर जेल से आया आसाराम का ऑडियो, भक्तों से कहा- मैं जल्द जेल से निकल आउंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
आसाराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से बलात्कार करने के मामले में जोधपुर की अदालत ने खुद को भगवान कहने वाले आसाराम को उम्रकैद की सजा दी है। बुधवार को आसाराम को सजा सुनाई गई थी और इसके दो दिन बाद ही उसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को आश्रम के सोशल मीडिया अकाउंट से आसाराम की फोटो लगाकर एक ऑडियो प्रसारित किया गया। इस ऑडियो में आसाराम भक्तों के लिए एक संदेश देता है। वह कहता है- पहले शरद और शिल्पी को निकलवाएंगे। बाद में हम तुम्हारे बीच आ जाएंगे।
विज्ञापन
इस ऑडियो के जारी होने से पहले ही आसाराम के फेसबुक पेज पर शाम को इसके बारे में सूचना जारी कर दी गई थी। जिसमें लिखा था- 27 अप्रैल को जोधपुर जेल से शाम 6:30 बजे ऑडियो लाइव आने की संभावना है, मंगलमय पर जरूर सुनें। मंगलमय आसाराम का मोबाइल ऐप है। हालांकि एक घंटे बाद ऑडियो को फेसबुक और मंगलमय ऐप से हटा लिया गया था। इस मामले में जेल प्रशासन का कहना है कि आसाराम ने साबरमती आश्रम में 17 मिनट बात की थी। शायद इसी को जारी किया गया होगा।
विज्ञापन
वहीं डीआईजी (जेल) विक्रमसिंह कर्णावत का कहना है कि जेल के बंदियों या कैदियों को एक महीने में किसी भी दो नंबरों पर 80 मिनट तक बात करने की इजाजत होती है। इन दो नंबरों को पहले एटीएस से वेरिफिकेशन कराया जाता है और इसके बाद कैदी या बंदी उस नंबर पर बात कर सकता है। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे आसाराम ने साबरमती आश्रम के जदवानी निशांत से 17 मिनट तक बात की थी।
विज्ञापन
इसपर कर्णावत का कहना है कि हो सकता है इसी बातचीत को आश्रम से सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारित किया गया हो। हालांकि आसाराम ने जो भी बातचीत की होगी, वो जेल के एसटीडी पर लगे सिस्टम में रिकॉर्ड होगी। सोशल मीडिया पर बातचीत को वायरल करने को लेकर वैसे तो कोई तय नियम नहीं है। लेकिन ऐसा करना गलत है, क्योंकि कैदी या बंदी को अपने रिश्तेदार या किसी दूसरे से बात करने की सुविधा इस मकसद से नहीं दी जाती है।
सोशल मीडिया से हटाए गए ऑडियो में आसाराम कहता है कि जितनी बड़ी गाज गिरती है, उतने बड़े रास्ते भी बन जाते हैं। पहले तो शिल्पी बेटी को निकालूंगा और फिर शरद बेटे को, ऊपर एक से एक कोर्ट हैं। कुछ लोग झूठ फैलाने में लगे हैं। रोने की बात झूठ है।