फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Audi driver lifts and slams Mumbai Ola driver to ground; hospitalised Video goes viral

Maharashtra: कैब से लगी टक्कर तो ऑडी कार का मालिक भड़का, चालक को उठाकर जमीन पर पटका, हालत गंभीर; वीडियो वायरल

Sat, 31 Aug 2024 11:01 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 31 Aug 2024 11:01 AM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में ऑडी कार से उतरकर एक शख्स, 24 वर्षीय ओला कैब चालक कयामुद्दीन अंसारी को उठाकर जमीन पर पटकता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Audi driver lifts and slams Mumbai Ola driver to ground; hospitalised Video goes viral
कैब के टकराने से ऑडी मालिक का फूटा गुस्सा - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में एक छोटी सी टक्कर पर कैब चालक के साथ बुरी तरह मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित चालक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घाटकोपर के एक दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


अस्पताल में चल रहा इलाज
सीसीटीवी फुटेज में ऑडी कार से उतरकर एक शख्स 24 वर्षीय ओला कैब चालक कयामुद्दीन अंसारी को उठाकर जमीन पर पटकता दिखाई दे रहा है। चालक के सिर में चोटें आई हैं। फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


पत्रकार ने की मारपीट
परेशानी तब शुरू हुई जब असल्फा मेट्रो स्टेशन के पास कैब एक ऑडी कार के पीछे-पीछे चल रही थी। तभी कार के अचानक रुकने से कैब उससे टकरा जाती है। इस पर कैब चालक नुकसान देखने के लिए बाहर निकला, तो कार मालिक 35 वर्षीय ऋषभ चक्रवर्ती, जो एक पत्रकार हैं और उनकी 27 वर्षीय पत्नी अंतरा घोष गाली देना शुरू कर दिया। यहां तक कि ऋषभ ने गुस्से में अंसारी को थप्पड़ लगा दिए और उठाकर जमीन पर फेंक दिया, जिससे वह बेहोश सा हो गया और सिर में कई चोटें आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुंबई पुलिस ने बताया कि गोवंडी निवासी चालक को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे राजावाड़ी अस्पताल ले गए, लेकिन सिर पर चोट देखते हुए उसे जेजे अस्पताल भेज दिया गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।


पुलिस ने मामला दर्ज किया
अंसारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चक्रवर्ती और घोष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पार्कसाइट पुलिस ने कैब ड्राइवर के साथ मारपीट करने वाले कार मालिक ऋषभ चक्रवर्ती को अदालत में पेश होने के लिए नोटिस भेजा है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आगे की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed