{"_id":"6202af3e7cde38497426bd05","slug":"attempts-being-made-to-forcefully-remove-hijab-claims-adhir-ranjan-chowdhury-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप: कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने किया बड़ा दावा, कहा- कर्नाटक में जबरन हिजाब हटाने की हुई थी कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरोप: कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने किया बड़ा दावा, कहा- कर्नाटक में जबरन हिजाब हटाने की हुई थी कोशिश
Tue, 08 Feb 2022 11:28 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:28 PM IST
सार
कांग्रेस नेता ने लोकसभा में कहा कि सत्ता में मौजूद लोग भले ही सबका साथ, सबका विकास कहते हैं, लेकिन देश के कुछ इलाकों में हालात इसके विपरीत हैं।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी
- फोटो : लोकसभा टीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार (आठ फरवरी) को लोकसभा में दावा किया कि कर्नाटक में उन छात्राओं पर अत्याचार किया जा रहा है, जो हिजाब पहनती हैं। उन्होंने कर्नाटक में चल रहे विवाद पर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने शून्य काल के दौरान आरोप लगाया कि देश में धार्मिक भेदभाव के मामले लगातार हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर कोई लड़की हिजाब पहनती है तो वह कोई जुर्म नहीं कर रही है। हेडस्कार्फ पहनने वाली लड़कियों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कर्नाटक में चल रहे विवाद का हवाला देते हुए कहा कि वहां जबरन हिजाब हटाने की कोशिश की जा रही है। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने लोकसभा में कहा कि सत्ता में मौजूद लोग भले ही सबका साथ, सबका विकास कहते हैं, लेकिन देश के कुछ इलाकों में हालात इसके विपरीत हैं। अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले में सरकार से जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कर्नाटक के भाजपा नेता शिवकुमार ने कहा कि इस मामला अदालत में विचाराधीन है। इसके चलते संसद में इसकी चर्चा नहीं होनी चाहिए। यह राज्य का मामला है और न्यायिक प्रक्रिया में है। गौरतलब है कि उडुपी, शिवमोगा, बागलकोट समेत कर्नाटक के कई हिस्सों में मौजूद शिक्षण संस्थानों में हिजाब का समर्थन व विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिससे तनाव बढ़ गया। मामले में शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।