{"_id":"573fa22a4f1c1b7056ac77fa","slug":"attackers-banged-sp-leader-and-her-supporters-on-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेत्री की राइफल और रिवाल्वर के बल पर की पिटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सपा नेत्री की राइफल और रिवाल्वर के बल पर की पिटाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
Updated Sat, 21 May 2016 05:18 AM IST
विज्ञापन
बंदूक के दम पर की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के झांसी जिले में समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गीता मिश्रा पर कस्बा के पास छह लोगों ने हमला कर दिया। राइफल व रिवाल्वर लेकर आए स्कॉरपियो कार सवार पांच लोगों ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोका और उनकी व दो साथियों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ललितपुर के गांधीनगर निवासी गीता मिश्रा पत्नी पत्नी शिवप्रकाश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार से दीनदयाल सोलंकी एवं ड्राइवर दानिश पठान के साथ तालबेहट जा रही थीं। हाईवे पर राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय के पास पीछे से आ रही स्कॉरपियो कार क्रमांक यूपी 94 एन 0015 ने उनकी कार को ओवरटेक किया, जिससे कार पलटते-पलटते बच गई।
विज्ञापन
स्कॉरपियो से नरेंद्र सोलंकी पुत्र महेश, शैलेंद्र एवं पुष्पेन्द्र पुत्रगण सुरेश सोलंकी, सपना पत्नी दीनदयाल सोलंकी तथा दो अन्य हाथों में रिवाल्वर एवं राइफल लेकर उतरे और उनके व साथियों के साथ मारपीट करने लगे। हाईवे से गुजर रहे लोगों के रुकने पर वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सपा नेत्री की शिकायत पर तालबेहट कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन