{"_id":"59e7a97b4f1c1b6a678b6a80","slug":"attack-on-the-court-commissioner-s-team-on-illegal-abattoirs-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बूचड़खानों के निरीक्षण पर गए कोर्ट कमिश्नर की टीम पर भीड़ ने बोला हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अवैध बूचड़खानों के निरीक्षण पर गए कोर्ट कमिश्नर की टीम पर भीड़ ने बोला हमला
एजेंसी, बेंगलुरु
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
बूचड़खाना
कर्नाटक में एक गैरकानूनी बूचड़खाने का निरीक्षण करने गई कोर्ट कमिश्नर, वकील, पुलिस और एक गौरक्षा एनजीओ के सदस्यों की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया।
गायों और उनके वंशजों की रक्षा के लिए काम करने वाले गौ ज्ञान फाउंडेशन की सदस्य कविता जैन ने कहा कि टीम के सदस्यों के साथ बदजुबानी की गई, दौड़ाया गया और हमला किया गया। इसके साथ ही पुलिस की गाड़ी के शीशों को भी तोड़ दिया गया।
जांच के लिए गई टीम पर यह हमला डोड्डा बेट्टाहली में अवैध बूचड़खाने की पहचान करने पर किया गया। जैन ने बताया कि बूचड़खाना एक एसएस गैराज के अंदर चल रहा था। वहां 15 गाएं, बैल व बछड़े बांधे गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः बेंगलुरुः गौहत्या की शिकायत करने वाली महिला पर भीड़ का हमला, पत्थरबाजी
टीम ने जब उन्हें खोलने के लिए कहा तो थोड़ी देर में ही वहां 250 लोगों की भीड़ ने इकट्ठा होकर उन्हें घेर लिया। इसके बाद उन्होंने टीम के सदस्यों को गाली देना और उन पर हमला करना शुरू कर दिया। किसी तरह वे बचकर पुलिस जीप में बैठे जिसके शीशे भी तोड़ दिए गए।
पुलिस ने इस हमले की पुष्टि की है और कहा कि वह इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।