फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attack on Locket Chatterjee and NIA Team in West Bengal BJP leaders reaction

WB: लॉकेट चटर्जी और एनआईए टीम पर हमले को लेकर भाजपा ने टीएमसी सरकार को घेरा, EC से व्यवस्था सख्त करने की अपील

Sun, 07 Apr 2024 12:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 07 Apr 2024 12:09 PM IST
सार

लॉकेट चटर्जी पर हुए हमले की निंदा करते हुए भाजपा नेता राहुल सिंहा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चुनाव आयोग से व्यवस्थाएं सख्त करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Attack on Locket Chatterjee and NIA Team in West Bengal BJP leaders reaction
भाजपा नेताओं ने टीएमसी सरकार को घेरा - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हुगली में भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी के वाहन पर हुए हमले के बाद पार्टी के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। लॉकेट चटर्जी ने हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराया है। इस हमले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा और पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने आरोपियों को सजा दिलाने की भी मांग की है। 
विज्ञापन


भाजपा ने टीएमसी सरकार को घेरा
भाजपा नेता अग्निमित्रा पाल ने कहा, "ममता बनर्जी क्या सोचती है? हमारे नेताओं पर हमले करवाकर, लोगों को डरा धमका कर और हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं पर केस डालकर वह चुनाव जीत जाएगी? जब लेफ्ट की सरकार थी, तब उन्हें भी लगता था कि उन्हें कोई भी सत्ता से नहीं हटा सकता। लेकिन बंगाल की जनता किसी को भी कभी भी सत्ता से हटा सकती है। आपको सत्ता से हटाने के लिए हमें ज्यादा समय नहीं लगेगा।"
विज्ञापन


लॉकेट चटर्जी पर हुए हमले की निंदा करते हुए भाजपा नेता राहुल सिंहा ने कहा, "हम इस हमले की निंदा करते हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करता हूं कि व्यवस्थाएं सख्त करें।"


भाजपा ने की एनआईए टीम पर हमले की निंदा
बता दें कि शनिवार को पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआईए की टीम पर हमला किया गया। संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालाय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले के बाद अब एनआईए के अधिकारियों पर किए गए हमले को लेकर राज्य सरकार फिर से एकबार विपक्षियों के निशाने पर आ गई। भाजपा नेता राहुल सिंहा ने बताया कि एनआईए पर हुए हमले का ममता बनर्जी समर्थन कर रही है।

मीडिया से बात करते हुए राहुल सिंहा ने कहा, "संदेशखाली की तरह एनआईए अधिकारियों पर जो हमला हुआ है, उसका ममता बनर्जी समर्थन करती है। वह हमलावरों के समर्थन में खड़ी है। टीएमसी ने पहले मदद की और फिर बाद में कदम पीछे खींच लिए। जहां सीएम हमलावरों का समर्थन करेगी, वहां हमले तो स्वाभाविक है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed