{"_id":"65a817d22f55a255690d79a0","slug":"attack-on-bsf-jawans-by-suspected-militants-posted-at-thoubal-sp-office-in-manipur-violence-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: थौबाल एसपी कार्यालय पर तैनात बीएसएफ जवानों पर हमला, तीन घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: थौबाल एसपी कार्यालय पर तैनात बीएसएफ जवानों पर हमला, तीन घायल, दो की हालत गंभीर
Wed, 17 Jan 2024 11:39 PM IST
गुलाम अहमद
एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:39 PM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात करीब 9.00 बजे संदिग्ध मैतेई आतंकवादियों ने मणिपुर पुलिस और एसपी कार्यालय थौबल जिले में तैनात बीएन बीएसएफ के जवानों पर गोलीबारी की। मणिपुर पुलिस और बीएसएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की।
विज्ञापन
Manipur Violence
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंसाग्रस्त मणिपुर में सुरक्षा बलों पर हमले रुक नहीं रहे। बुधवार सुबह से ही सुरक्षा बलों पर हमले हो रहे हैं। बुधवार रात मणिपुर के थौबाल जिले के एसपी कार्यालय पर संदिग्ध मैतेई आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इसमें बीएसएफ के तीन जवान घायल हो हुए हैं, इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मणिपुर पुलिस कमांडो और बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की। जिले में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात करीब 9:00 बजे संदिग्ध मैतेई आतंकवादियों ने मणिपुर पुलिस और एसपी कार्यालय थौबल में तैनात बीएन बीएसएफ के जवानों पर गोलीबारी की। मणिपुर पुलिस और बीएसएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। गोलीबारी रात करीब 9:50 बजे बंद हुई।
गोलीबारी की घटना के दौरान बीएसएफ के तीन जवान गोली लगने से घायल हो गए हैं। जवानों की पहचान एएसआई सोबरन सिंह, एएसआई रामजी और गौरव कुमार के रूप में हुई है। एएसआई सोबरन सिंह और एएसआई रामजी को आगे के इलाज के लिए लगभग 22:00 बजे एसपी कार्यालय थौबल जिले से इंफाल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सीटी गौरव कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मोरेह में सुरक्षा चौकी पर हमले में दो कमांडो की मौत,
इससे पहले, मणिपुर के मोरेह शहर में बुधवार सुबह से दोपहर तक तीन बार संदिग्ध कुकी आतंकवादियों और मणिपुर पुलिस कमांडो के बीच गोलीबारी हुई। संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया। इसमें मणिपुर पुलिस के दो कमांडो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। पूरे मोरेह को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। मोरेह घटना के बाद इंफाल पश्चिम में लोग सड़कों पर उतर आए। इंफाल पश्चिम स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय पर लामबंद हो रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक सुरक्षा बलों की बुधवार सुबह मोरेह शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। उग्रवादियों ने एसबीआई मोरेह के पास सुरक्षा बलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो चौकी पर आरपीजी गोले भी दागे। इससे आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में सीमावर्ती शहर में राज्य बलों की ओर से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किए जाने के 48 घंटे बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों की चौकी पर गोलीबारी की।