{"_id":"5efbcf58786a6779d80cec09","slug":"ats-seized-51-weapons-worth-rs-1-5-crore-in-raids-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: छापे में एटीएस ने 1.5 करोड़ रुपये के 51 हथियार किए जब्त, 14 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: छापे में एटीएस ने 1.5 करोड़ रुपये के 51 हथियार किए जब्त, 14 गिरफ्तार
Wed, 01 Jul 2020 05:18 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अहमदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, अहमदाबाद
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
ATS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में अवैध हथियार नेटवर्क के खिलाफ अभियान के तहत, गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने छापा मारकर 1.5 करोड़ रुपये के 51 हथियार जब्त किए। हथियारों के साथ 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एटीएस ने 19 जून को बंदूक की दुकान के मालिक तरुण गुप्ता सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे पूछताछ में अवैध रूप से हथियार लेने वाले कई अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। एटीएस की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके बाद, एटीएस ने कई जगहों पर छापा मारा और 14 लोगों को गिरफ्तार किया, और 1.5 करोड़ रुपये की पिस्टल, स्पोर्ट्स राइफल, डबल बैरल गन आदि बरामद किए।
एजेंसी ने बताया कि छापे के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक मोरबी जिले के हलवद शहर के दिग्विजय सिंह जाला ने हाल में 14 आयातित बंदूकें ली थीं और गुप्ता को एक स्वचालित पिस्तौल बेची थी। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान पकड़े गए एक अन्य मुख्य आरोपी अहमदाबाद जिले के मंडल में जय अम्बे गन हाउस के मालिक मुकेश भूकिया थे, और गुप्ता के नेटवर्क का हिस्सा था। भूकिया ने गुप्ता से छह रिवॉल्वर और दो पिस्तौल खरीदे थे।