फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atiq Ahmed and Ashraf shot dead Mamata Banerjee says Total collapse of law and order in UP

Atiq Killed: अतीक की हत्या को ममता ने बताया बेशर्म अराजकता, कहा- यूपी में चरमरा गई है कानून-व्यवस्था

Sun, 16 Apr 2023 03:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 16 Apr 2023 03:53 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने ट्वीट करके कहा कि पुलिस और मीडिया की उपस्थिति में इस तरह के गैरकानूनी कृत्यों का हमारे संवैधानिक लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।
 

विज्ञापन
Atiq Ahmed and Ashraf shot dead Mamata Banerjee says Total collapse of law and order in UP
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन हत्याओं को लेकर यूपी की भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर है। अखिलेश यादव, असदुद्दीन ओवैसी के बाद अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट के जरिए  प्रदेश में अराजकता बढ़ने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह घटना उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के पतन को दिखाती है। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने ट्वीट करके कहा कि पुलिस और मीडिया की उपस्थिति में इस तरह के गैरकानूनी कृत्यों का हमारे संवैधानिक लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।
 
गौरतलब है कि ये घटना शनिवार को प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए दोनों भाइयों को ले जाते समय हुई। जब अतीक अहमद और अशरफ की हुई हत्या उस दौरान वे मीडिया के कैमरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के हाथ में हथकड़ी बंधी थी अतीक के सिर में गोली मारी उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


क्या है मामला?
इससे पहले उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम अहमद का झांसी में एनकाउंटर कर दिया था। उमेश पाल को 24 फरवरी 2023 को उनके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया गया था। अतीक अहमद का बेटा असद समेत छह शूटर गोली और बम मारते हुए सीसीटीवी में दिखे थे। अगले दिन उमेश की पत्नी ने अतीक, अशरफ, शाइस्ता, अतीक के बेटे, गुड्डू मुस्लिम, उस्मान समेत अतीक के कई अज्ञात गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed