{"_id":"60e1af3c8fa3936223042c75","slug":"atif-rasheed-and-nhrc-team-to-look-into-post-poll-violence-in-west-bengal-will-visit-malda-and-murshidabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल हिंसा: एनएचआरसी की टीम करेगी मालदा और मुर्शिदाबाद का दौरा, पीड़ितों से बात करेंगे सदस्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल हिंसा: एनएचआरसी की टीम करेगी मालदा और मुर्शिदाबाद का दौरा, पीड़ितों से बात करेंगे सदस्य
Sun, 04 Jul 2021 06:23 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:23 PM IST
सार
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच करने के लिए मानवाधिकार आयोग की टीम गठित की गई है। इस टीम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद भी शामिल हैं।
विज्ञापन
NHRC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद और पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा गठित टीम के सदस्य पीड़ितों से बातचीत करने के लिए 6-7 जुलाई को मालदा और 8 जुलाई को मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच करने गई मानवाधिकार आयोग की ओर से गठित समिति के सदस्यों पर बीते मंगलवार को हमला हुआ था। बता दें कि बंगाल हिंसा के दौरान कथित मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा गठित समिति बंगाल दौरे पर थी।
विज्ञापन
इस समिति के सदस्य और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद ने मंगलवार को दावा किया था कि कोलकाता में बदमाशों ने उन पर और उनकी टीम के अन्य सदस्यों पर हमला किया था। भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए दावा किया है कि बंगाल में लोकतंत्र बर्बाद हो रहा है वहीं तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि घटना में सत्तारूढ़ पार्टी से कोई शामिल नहीं था।
विज्ञापन