{"_id":"616eddbdeae86c30740ada9e","slug":"athawale-warned-if-pakistan-does-not-stop-its-activities-in-the-valley-there-has-to-be-an-aar-paar-ki-ladaai-t20-match-should-not-be-played","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी: पाकिस्तान नहीं माना तो आर-पार की लड़ाई, अठावले बोले- मैच नहीं खेलना चाहिए, जय शाह से करूंगा बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेतावनी: पाकिस्तान नहीं माना तो आर-पार की लड़ाई, अठावले बोले- मैच नहीं खेलना चाहिए, जय शाह से करूंगा बात
Tue, 19 Oct 2021 09:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:57 PM IST
सार
कश्मीर में प्रवासी श्रमिकों की लगातार हत्याओं के बाद सेना व सरकार आतंकियों व उनके मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इस बीच केंद्रीय मंत्री का यह बयान अहम है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ टी-20 मैच नहीं खेलने की सलाह दी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ने व प्रवासी श्रमिकों की टारगेट किलिंग के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान ने अपनी गतिविधियां नहीं रोकी तो भारत को आरपार की लड़ाई लड़ना चाहिए, ताकि सबक सिखाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए। इस बारे में वह बीसीसीआई के सचिव जय शाह से बात करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अठावले ने कहा कि जम्मू कश्मीर में प्रवासी श्रमिकों और कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान घाटी में विकास नहीं होने देना चाहता है। टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला तय कार्यक्रम के मुताबिक 24 अक्तूबर को दुबई में खेला जाएगा। अठावले से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने भी क्रिकेट मैच का विरोध किया है। उधर, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा है कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक कोई भी किसी दूसरी टीम के साथ मैच खेलने से इनकार नहीं कर सकती है।
विज्ञापन