फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Athawale said - Our government will come again for the next five years, India Block spread rumor of changing t

Politics: आठवले बोले- हमारी सरकार अगले पांच साल के लिए फिर आएगी, इंडिया ब्लॉक ने संविधान बदलने की अफवाह फैलाई

Mon, 17 Jun 2024 05:12 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jun 2024 05:12 AM IST
सार

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि हमारी सरकार अगले पांच वर्षों के लिए फिर से आएगी। आठवले ने रविवार को कहा, हमें इस बार लोकसभा चुनाव में कम सीटें आईं क्योंकि इंडिया गठबंधन ने अफवाह फैलाई कि संविधान बदल दिया जाएगा

विज्ञापन
Athawale said - Our government will come again for the next five years, India Block spread rumor of changing t
रामदास अठावले - फोटो : amar ujala

विस्तार

आठवले ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को यह दोहराने के बजाय कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास देश पर शासन करने का जनादेश नहीं है, उन्हें विपक्ष की रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। आठवले ने कहा, एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत है। हमने 292 लोकसभा सीटें जीती हैं। आठवले ने कहा कि जब यूपीए सत्ता में थी तो भाजपा ने यह नहीं कहा कि कांग्रेस के पास शासन करने का जनादेश नहीं है। ब्यूरो

विज्ञापन

महाराष्ट्र में भी सरकार बनाएंगे

आठवले ने कहा कि उद्धव ठाकरे कह रहे हैं कि चुनाव संविधान को बचाने के लिए हैं, लेकिन हमारा चुनाव यूबीटी शिवसेना, शरद पवार की राकांपा और राहुल गांधी की कांग्रेस को हटाने के लिए होगा। महाराष्ट्र में अब कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होंगे। हमारे साथ 240 से अधिक विधायक हैं। हम अगले 5 वर्षों के लिए फिर से आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed