फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atal Bihari Vajpayee's ashes will be immersed in the top rivers of the country

सौ नदियों में बहाई जाएंगी पूर्व पीएम की अस्थियां, हर राज्य में निकाली जाएगी अस्थि कलश यात्रा

Thu, 23 Aug 2018 03:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 03:57 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's ashes will be immersed in the top rivers of the country
प्रतीकात्मक तस्वीर

भाजपा के पुराने मुख्यालय 11 अशोक रोड पर पीएम नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह ने विभिन्न राज्यों के पार्टी अध्यक्षों को दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां सौंपी। पार्टी की योजना देश के सभी राज्यों में अस्थि कलश यात्रा निकालने और सौ प्रमुख नदियों में अस्थितियां विसर्जित करने की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर अटल के अंतिम संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में गंगा में प्रवाहित किया गया था। 

राज्य भाजपा के अध्यक्ष अस्थियां ले कर सबसे पहले सूबे के मुख्यालय जाएंगे। वहां से अस्थियों को प्रमुख नदियों में प्रवाहित करने की योजना बनेगी। अस्थियों का विसर्जन यात्रा के माध्यम से होगा। इस दौरान राज्य, जिला और पंचायत स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों में पूर्व पीएम अटल से जुड़ी यादों, उनकी उपलब्धियों और राजनीति के शिखर पर पहुंचने के लिए किए गए संघर्ष को साझा किया जाएगा।  
विज्ञापन


अस्थियां उत्तर प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों के अलावा जम्मू-कश्मीर में चिनाब, झेलम, तवी,  गोवा में मांडवी, तेलंगाना के गोदावरी, मूसी, बिहार की कोसी सहित अन्य नदियों में प्रवाहित की जाएंगी। इसके लिए राज्यों केपार्टी मुख्यालय ने जिन नदियों में अस्थियां विसर्जित होनी है, वहां तक अस्थि कलश यात्राओं का आयोजन होगा। इन यात्राओं की जिम्मेदारी अलग-अलग राज्यों में वरिष्ठ नेताओं की दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को राज्यों के अध्यक्षों को अस्थि कलश सौंपे जाने के दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कांग्रेस के कलश यात्रा के माध्यम से राजनीति के आरोपों पर किसी ने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा।


हालांकि पार्टी के एक महासचिव ने कहा कि देश भर के कार्यकर्ता और अटल के समर्थक रहे लोग अटलजी को सम्मानपूर्वक श्रद्घांजलि देना चाहत हैं। इसी के मद्देनजर सभी राज्यों जमें अस्थि कलश यात्रा निकालने की योजना बनाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed