फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   atal bihari vajpayee is the pillars of syncretic politics

समन्वयवादी राजनीति के आधार स्तंभ थे अटल जी, जीता दुनिया का दिल

Sat, 18 Aug 2018 09:50 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Aug 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee is the pillars of syncretic politics

अटल जी समन्वयवादी राजनीति के आधार स्तंभ थे। उन्होंने देश, विदेश और दुनिया में इसके जरिए न केवल सबका दिल जीता, बल्कि भारत की एक अलग पहचान बनाई। 

विज्ञापन


पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भाजपा की तीन धरोहर में एक और कानपुर से सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी  का मानना है कि वह देश के आंतरिक मामलों में भी उतने ही संवेदनशील, समन्वयवादी थे, जितना कि अंतरराष्ट्रीय मसलों पर। उनके काम करने का तरीका निराला था। यह उनकी ही देन थी कि भाजपा के पास बहुमत नहीं था और भाजपा ने तीन बार सरकार बनाई। तीसरी बार की सरकार ने अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन


भाजपा की तीन धरोहर, अटल, आडवाणी, मुरली मनोहर। कभी यह नारा पूरे देश में गूंजा था। मुरली मनोहर जोशी इस नारे की आखिरी कड़ी हैं। नारे का ताज अब इस दुनिया को छोडक़र अनंतपथ का गामी हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल जी और मुरली मनोहर का अलग स्तर का साथ था। करीब से जानने वाले बताते हैं कि अटल जी जब भी इलाहाबाद जाते थे, वह डा. मुरली मनोहर जोशी के यहां ठहरते थे। खिचड़ी प्रिय थी और साथ में खाते थे। वही डा. जोशी आज अटल जी के कामकाज को याद करके भावुक हो उठते हैं। 

डा. जोशी के अनुसार आज नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत दुनिया के तमाम देश जिस दशा से गुजर रहे हैं, इससे कम खराब स्थिति अटल जी के समय में नहीं थी। लेकिन अटल जी की समन्वयवादी सोच से पड़ोस के देशों को भारत के साथ सहयोग, शांति, समन्वय, साझेदारी और विकास को लेकर एक दिशा दी। वह परमाणु परीक्षण और पश्चिमी देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध के बाद जिस तरह से उससे निबटने में सफल रहे, वह एक मिसाल है। 

उन्होंने देश के आर्थिक ढांचे, दूर संचार नीति, शिक्षा नीति, आधारभूत संरचना के विकास में नया मार्ग दर्शन दिया। वह इसी के लिए जाने गए। सबको मिलाकर और सबके साथ मिलकर, सबकी सुनकर हमेशा समस्याओं के  समाधान का रास्ता निकाला।


चाहे पार्टी के भीतर हो या बाहर, दलगत राजनीति हो या दलीय राजनीति से ऊपर उठकर देशहित का मामला हो, भारत के आंतरिक मामले हों या भारत के दूसरे देशों के साथ जुड़े हित या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत जैसे विकासशील देशों की बात हो, अटल जी अपनी विधा के लिए जाने गए। देश के भीतर से लेकर दुनिया के देशों, राष्ट्राध्यक्षों ने उनकी क्षमता को खुद स्वीकार किया। डॉयलॉग ऑन सिविलाइजेशन पर जो अटल जी ने कहा उस पर दुनिया मुग्ध हो गई।

श्रद्धांजलि देने वालों को तो देखिए

अटल जी ने 1957 में पहला लोकसभा चुनाव जीता था। 18 अगस्त को यह देखकर ताज्जुब हुआ उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनको पहली लोकसभा में चुनने वाले लोग आए थे। ऐसे भी लोग थे, जिनकी उम्र तब कोई 10-12 साल रही होगी। डा. जोशी के अनुसार यह जुड़ाव कोई आसान बात नहीं है। इतने कम समय में स्मृति स्थल पर पहुंचने वालों की संख्या और देश-विदेश के लोगों की मौजूदगी अटल जी का औरा बताने के लिए पर्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed