{"_id":"5b74ed6d42c7921d406b2686","slug":"atal-bihari-vajpayee-health-is-fragile-know-the-important-things-about-former-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र में दिया गया हिंदी भाषण था मेरे जीवन का सर्वाधिक प्रसन्नता का क्षण: वाजपेयी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संयुक्त राष्ट्र में दिया गया हिंदी भाषण था मेरे जीवन का सर्वाधिक प्रसन्नता का क्षण: वाजपेयी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Aug 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लगभग दो महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। बुधवार देर रात को अस्पताल ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि उनकी हालत 24 घंटों में और ज्यादा बिगड़ी है। डॉक्टर्स की एक टीम उनके स्वास्थ्य की कड़ी निगरानी कर रही है। बुधवार शाम को उनके स्वास्थ्य का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेता एम्स पहुंचे थे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी अपस्ताल जाकर वाजपेयी का हालचाल लिया। माना जा रहा है कि सुबह 9 बजे एम्स उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा। जिसमें उनके ताजा हालात की जानकारी दी जाएगी। एम्स के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिस बिल्डिंग में पूर्व प्रधानमंत्री भर्ती हैं उसके आसपास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। यह सारी बातें भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट में उल्लेखित हैं।
विज्ञापन
मेरे जीवन का उद्देश्य: जीवन के प्रत्येक रूप में अपना किरदार निष्ठापूर्वक निभाऊं और भारत को विश्व में एक महान राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित होते देखूं।
विज्ञापन
मेरे लिए सर्वाधिक प्रसन्नता का क्षण: वह क्षण जब मैंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण दिया।
मेरे लिए सर्वाधिक दुखद क्षण: जब मैंने अपने पिता को खोया।
मेरे अनन्य मित्र: एल. के. आडवाणी, भैरो सिंह शेखावत, एन. एम. घटाटे, जसवंत सिंह, डा. मुकुंद मोदी।
मेरे प्रिय परिधान: 'धोती कुरता' और कभी-कभी पठानी सूट।
मेरा प्रिय रंग: नीला।
मेरे प्रिय स्थान: मनाली, अल्मोड़ा और माउंट आबू।
मेरे प्रिय भोजन: मछली और चीनी व्यंजन। 'खिचड़ी', 'खीर' और 'मालपुआ'।
दिल्ली में मेरे प्रिय भोजन-स्थल: 'परांठेवाली गली', 'सागर' और 'चुन्गवा'।
मेरे प्रिय गायक और वादक: भीमसेन जोशी (गायक), अमजद अली खान (सरोद वादक) और हरी प्रसाद चौरसिया (बांसुरी वादक)।
मेरे प्रिय गीत: एस. डी. बर्मन कृत "ओरे मांझी"...और मुकेश/लता मंगेशकर द्वारा गाया गया गीत "कभी-कभी मेरे दिल में"।
मेरे प्रिय गायक: लता मंगेशकर, मुकेश और मोहम्मद रफ़ी।
मेरी प्रिय फ़िल्में (हिंदी): 'देवदास', 'बंदिनी' और 'तीसरी कसम'।
मेरी प्रिय फ़िल्में (अंग्रेजी): 'ब्रिज ओवर रिवर क्वाई', 'बॉर्न फ्री' और 'गांधी'।
मेरे प्रिय कवि: सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, बालकृष्ण शर्मा नवीन, जगन्नाथ प्रसाद मिलिंद हिंदी में और फैज़ अहमद फैज़ उर्दू में।
मेरे प्रिय खेल: हॉकी और फुटबॉल।