{"_id":"5b7ff74042c792464d1bb248","slug":"atal-bihari-vajpayee-bones-flown-in-the-arabian-sea-through-gateway-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरब सागर में प्रवाहित की गई वाजपेयी की अस्थियां, जयकारे से गूंज उठा गेटवे आफ इंडिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरब सागर में प्रवाहित की गई वाजपेयी की अस्थियां, जयकारे से गूंज उठा गेटवे आफ इंडिया
भाषा, मुंबई
Updated Fri, 24 Aug 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को आज यहां गेटवे आफ इंडिया के नजदीक अरब सागर में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वाजपेयी के अस्थिकलश भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुखों को सौंपे थे जिन्हें देश की नदियों और समुद्र में विसर्जित किया जाना है।
विज्ञापन
यहां ‘अटल अस्थि कलश यात्रा’ को दोपहर में निकाला गया। इसमें कई भाजपा नेता एक नौका में सवार थे। भाजपा की नगर इकाई के प्रमुख आशीष शेलार और प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री विनोद तावड़े ने अस्थियों को समुद्र में विसर्जित किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के जयकारे के नारे लगाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर मौजूद मुंबई भाजपा के महासचिव अमरजीत मिश्रा ने कहा कि ‘अटल अस्थि कलश यात्रा’ का उद्देश्य पूर्व प्रधानमंत्री की विरासत को लोगों तक पहुंचाना है। तीन दफा प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी का 16 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह करीब एक दशक से सार्वजनिक जीवन से अलग थे।
विज्ञापन