फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   At least 100 dead as bomb rips through Lal Shahbaz shrine in Sehwan, Sindh

पाकिस्तान में शाहबाज कलंदर दरगाह पर IS का हमला, 100 की मौत

Fri, 17 Feb 2017 10:52 AM IST
एजेंसी/ कराची
एजेंसी/ कराची Updated Fri, 17 Feb 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
At least 100 dead as bomb rips through Lal Shahbaz shrine in Sehwan, Sindh
फी संत लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह - फोटो : DAWN

पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को सूफी संत लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आत्मघाती हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई। दर्जनों लोग घायल हैं। सिंध प्रांत के सहवान कस्बे में स्थित इस दरगाह में बृहस्पतिवार शाम को सूफी रस्म धमाल के चलते जायरीनों की भारी भीड़ थी, उसी समय आत्मघाती हमलावर ने खुद को ब्लास्ट कर उड़ा लिया। पाकिस्तान में एक सप्ताह के अंदर यह पांचवां आतंकी हमला है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आत्मघाती हमलावर दरगाह के गोल्डन गेट से अंदर घुसा और ब्लास्ट कर दिया। इससे पहले उसने वहां एक ग्रेनेड भी फेंका, लेकिन वह फटा नहीं। सहवान थाने के एसएचओ रसूल बख्श ने बताया कि मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। आईएस ने अपनी अमाक समाचार एजेंसी के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली है। 
विज्ञापन


यह दरगाह शहर से काफी दूर है। दरगाह से सबसे नजदीक स्थित अस्पताल की दूरी भी 40 से 50 किमी है। बचाव अधिकारियों के मुताबिक पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस मौजूद नहीं रहने से बचाव अभियान में काफी दिक्कत आई। जमशूरू के एसएसपी तारिक विलायत ने कहा कि आसपास के शहरों से एंबुलेंस सहवान भेजी गई हैं। हमले के बाद सरकार ने पास के जमशूरू और हैदराबाद शहरों के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी है। बचाव कार्य के लिए सेना ने सी130 विमान को लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएस और तालिबान दरगाहों को निशाना बनाते रहे हैं

At least 100 dead as bomb rips through Lal Shahbaz shrine in Sehwan, Sindh
फी संत लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह - फोटो : DAWN

बृहस्पतिवार को धमाल के लिए इस दरगाह में बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से हमले के लिए यह दिन चुना गया। टीवी चैनल की रिपोर्टों में दरगाह में लाशें बिखरी हुई दिख रही थीं। मालूम हो कि लाल शाहबाज कलंदर सूफी दार्शनिक और शायर थे। आईएस और तालिबान पाकिस्तान में सूफी दरगाहों को निशाना बनाते रहे हैं। वर्ष 2005 से अब तक मुल्क में करीब 25 दरगाहों पर हमला हो चुका है। 

सख्ती से निपटेंगे : नवाज
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दरगाह पर हमले की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि है सूफी लोगों का पाकिस्तान के इतिहास में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को बनाने के लिए बड़ा संघर्ष किया है। उन पर हमला जिन्ना के पाकिस्तान पर हमला है। इससे सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं, सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा कि आतंकियों से खून के हर कतरे का हिसाब लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed