{"_id":"61979fc2b5d73e3b690ac72c","slug":"astrologer-rajeev-narayan-sharma-had-already-predicted-the-end-of-the-farm-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस ज्योतिषी ने पहले ही कृषि कानून खत्म होने की कर दी थी भविष्यवाणी, बताया था होगा किसान आंदोलन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इस ज्योतिषी ने पहले ही कृषि कानून खत्म होने की कर दी थी भविष्यवाणी, बताया था होगा किसान आंदोलन
Fri, 19 Nov 2021 06:29 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:29 PM IST
सार
राजीव नारायण शर्मा ने कहा कि आज से लगभग सौ साल पहले भी देश में किसानों का एक बड़ा आंदोलन अंग्रेजों के समय में हुआ था। उस आंदोलन के समय के ग्रहों की स्थिति लगभग पूरी तरह इस आंदोलन के शुरू होने के समय के जैसे ही थी। यही कारण है कि उसके आधार पर विश्लेषण करते हुए उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि किसानों का यह आंदोलन भी पूरी तरह सफल रहेगा...
विज्ञापन
ज्योतिषी आचार्य राजीव नारायण शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाने-माने ज्योतिषी आचार्य राजीव नारायण शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के लगभग 24 घंटे पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि अब कृषि कानून समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने बीती रात 11:24 पर ही ट्वीट कर कहा था कि अब गुरुवार अपना ग्रह बदल रहे हैं। इस दौरान सत्ता की पराजय होगी और प्रजा की जीत होगी। उन्होंने किसान आंदोलन के समाप्त होने की ओर इशारा कर दिया था। इसके पहले भी ज्योतिषी की राजनीति से जुड़ी हुई कई भविष्यवाणी पूरी तरह सही साबित हुई थी।
विज्ञापन
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में 30 मई को अपने पद की शपथ ली थी। उसी दौरान ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण करते हुए ज्योतिषी राजीव नारायण शर्मा ने यह भविष्यवाणी कर दी थी कि प्रधानमंत्री को इस कार्यकाल में एक बड़े किसान आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने उस समय भी यह कह दिया था कि इस आंदोलन में किसानों की जीत होगी। पिछले वर्ष ही जनवरी 2020 में ही उन्होंने यह भविष्यवाणी की थी कि निर्दोष किसानों की मौत व्यर्थ नहीं जाएगी और आंदोलन सफल रहेगा।
विज्ञापन
राजीव नारायण शर्मा ने कहा कि आज से लगभग सौ साल पहले भी देश में किसानों का एक बड़ा आंदोलन अंग्रेजों के समय में हुआ था। उस आंदोलन के समय के ग्रहों की स्थिति लगभग पूरी तरह इस आंदोलन के शुरू होने के समय के जैसे ही थी। यही कारण है कि उसके आधार पर विश्लेषण करते हुए उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि किसानों का यह आंदोलन भी पूरी तरह सफल रहेगा। आंदोलन के बीच उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट करते हुए कहा था कि इस आंदोलन में उनकी जीत होगी।
विज्ञापन