{"_id":"64e38fc561300f5c88055755","slug":"astrologer-held-for-posing-as-gujarat-cmo-functionary-threatening-gst-official-latest-news-update-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: खुद को गुजरात सीएमओ अधिकारी बताकर जीएसटी अधिकारी को धमकाया; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: खुद को गुजरात सीएमओ अधिकारी बताकर जीएसटी अधिकारी को धमकाया; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 21 Aug 2023 09:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में एक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारी को कथित तौर पर धमकाने और उसके काम में हस्तक्षेप करने की कोशिश करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। वह खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का एक वरिष्ठ नौकरशाह बताता था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जीएसटी अधिकारी की शिकायत के आधार पर अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश के मूल निवासी लवकुश द्विवेदी को गिरफ्तार किया। वह अभी अहमदाबाद शहर के पास साणंद में रहता है। जब शिकायतकर्ता कुछ दिन पहले जीएसटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मेहसाणा जिले के उंझा शहर में एक कंपनी का सर्वेक्षण कर रहा था, तो द्विवेदी ने अपने मोबाइल फोन पर कॉल किया और खुद को गांधीनगर में सीएमओ में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी बताया।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर अपराध शाखा द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, द्विवेदी ने धमकी भरे लहजे में जीएसटी अधिकारी से फर्म के खिलाफ चल रही जांच को बंद करने के लिए कहा। उसकी गिरफ्तारी के बाद यह पता चला कि जांच के दायरे में आने वाली कंपनी द्विवेदी के चाचा की थी।
विज्ञापन
बताया गया कि द्विवेदी ने खुद को सीएमओ अधिकारी के रूप में इस उम्मीद के साथ पेश किया कि जीएसटी अधिकारी उनके दावे पर विश्वास करेंगे और उनके चाचा की कंपनी के खिलाफ किसी भी कार्यवाही को रोक देंगे। पुलिस ने कहा पहले भी वह अपने राजनीतिक संबंधों का दुरुपयोग कर चुका है।