फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assocham report said: investment of 2.5 crore in power project in big trouble

बिजली परियोजनाओं में 2.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश पर संकट के बादल, तत्काल कार्रवाई की जरुरत

Sun, 10 Feb 2019 09:48 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 10 Feb 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
assocham report said:  investment of 2.5 crore in power project in big trouble
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला

बिजली परियोजनाओं में 2.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश संकट का सामना कर रहा है। इस समस्या से निबटने को समय रहते तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। इन तापीय बिजली परिसंपत्तियों में घरेलू कोयला, आयातित कोयला और गैस आधारित परियोजनाएं शामिल हैं। एसोचैम-ग्रांट थॉर्नटन ने अपनी संयुक्त रिपोर्ट में यह बात कही। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि देश का बिजली क्षेत्र इन दिनों सबसे ज्यादा संकट से गुजरने वाले क्षेत्रों में से एक है। बिजली क्षेत्र की कंपनियों को दिये गये करीब एक लाख करोड़ रुपये के ऋण एनपीए हो गए हैं या फिर पुनर्गठित किये गए हैं। 
विज्ञापन


एसोचैम-ग्रांट थॉर्नटन ने 'भारतीय तापीय बिजली क्षेत्र में संकटग्रस्त संपत्तियां' शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा कि हालिया अनुमान के मुताबिक, करीब 66,000 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं विभिन्न चरणों में वित्तीय संकट का सामना कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 54,800 मेगावाट की कोयला आधारित बिजली परियोजनाएं, 6,830 मेगावाट की गैस आधारित और 4,570 मेगावाट की पनबिजली परियोजनाएं शामिल हैं। इन परिसंपत्तियों में ऋणदाताओं का करीब तीन लाख करोड़ रुपये फंसा हुआ है, जो कि खतरे की घंटी है।

इन कारणों से आई दिक्कतें

रिपोर्ट में कहा गया कि इन तापीय परियोजनाओं को नियमित ईंधन आपूर्ति समझौते का अभाव, बिजली खरीद समझौते की कमी, इक्विटी और कार्यशील पूंजी में निवेश करने में प्रवर्तकों के नाकाम रहने तथा नियामकीय बाधाओं जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि इन संकटग्रस्त बिजली संपत्तियों के लिए सर्वव्यापी समाधान नहीं है। इनके लिए बहु-आयामी रणनीति अपनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed