{"_id":"60eb836f87cc6a6c5d740596","slug":"assistant-professor-suspended-for-sending-obscene-messages","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: अश्लील संदेश भेजने के मामले में सहायक प्रोफेसर निलंबित, केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: अश्लील संदेश भेजने के मामले में सहायक प्रोफेसर निलंबित, केस दर्ज
Mon, 12 Jul 2021 05:19 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मल्लपुरम।
एजेंसी, मल्लपुरम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Jul 2021 05:19 AM IST
सार
सहायक प्रोफेसर हैरिस पर सोशल मीडिया के जरिये परेशान करने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने शिक्षक को शनिवार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालीकट विश्वविद्यालय के एक सहायक प्रोफेसर को कथित रूप से छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद इस संबंध में एक मामला भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सहायक प्रोफेसर हैरिस पर सोशल मीडिया के जरिये परेशान करने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने शिक्षक को शनिवार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
तंजीपालम पुलिस थाने के प्रभारी शैजू ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 और 354 (डी) के तहत यौन शोषण का एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार छात्राओं ने कथित अश्लील संदेश विश्वविद्यालय प्रबंधन को सौंप दिया है। इस मामले में छह से ज्यादा छात्राओं ने सहायक प्रोफेसर पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाया है।