{"_id":"5f05ad81a9864577e44cc241","slug":"assets-of-nirav-modi-worth-about-rs-326-crore-confiscated-under-fugitive-economic-offenders-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 326 करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 326 करोड़ की संपत्ति जब्त
Wed, 08 Jul 2020 05:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 08 Jul 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े हीरा कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। निदेशालय ने बताया है कि भगोड़े आर्थिक अपराध अधिनियम के तहत मोदी की 326.99 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन
Assets of Nirav Modi worth Rs 326.99 crore confiscated under fugitive economic offenders act: ED
— Press Trust of India (@PTI_News) July 8, 2020
विज्ञापन
ईडी ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई के वर्ली स्थित समुद्र महल इमारत में चार फ्लैट, अलीबाग में जमीन और समुद्र के पास एक फार्महाउस, जैसलमेर में एक पवन चक्की, लंदन में एक फ्लैट, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आवासीय फ्लैट, शेयर और बैंक में जमा राशि शामिल है।
विज्ञापन
बता दें कि भारत में अरबों रुपये के बैंक कर्ज घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में अभियुक्त नीरव मोदी पिछले साल मार्च से लंदन की एक जेल में कैद है। पिछले महीने लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने नीरव मोदी को नौ जुलाई तक और न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया था। वह गिरफ्तारी के बाद से वैंड्सवर्थ जेल में है।
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में नीरव मोदी के खिलाफ ब्रिटेन में प्रत्यर्पण का मुकदमा चल रहा है। उसके प्रत्यर्पण के मामले पर सात सितंबर को सुनवाई होने वाली है। तब तक उसे हर 28 दिन इसी तरह सुनवायी के लिए पेश किया जाएगा।