फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections BJP candidates list of Rajasthan-Telangana ready announcement in meeting on August 27

Assembly Elections: राजस्थान-तेलंगाना के भाजपा उम्मीदवारों की सूची तैयार, 27 अगस्त को बैठक में घोषित होंगे नाम

Thu, 24 Aug 2023 06:29 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 24 Aug 2023 06:29 AM IST
सार

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पहली सूची में दोनों राज्यों में कम से कम 20 उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। सीईसी की बैठक में अगर सहमति बन गई तो पार्टी सी और डी श्रेणी के अतिरिक्त कांग्रेसी दिग्गज नेताओं की सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर देगी।

विज्ञापन
Assembly Elections BJP candidates list of Rajasthan-Telangana ready announcement in meeting on August 27
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी भाजपा अगले हफ्ते राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। दोनों राज्यों में उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार है। इसे 27 अगस्त को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि पहली सूची में दोनों राज्यों में कम से कम 20 उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। सीईसी की बैठक में अगर सहमति बन गई तो पार्टी सी और डी श्रेणी के अतिरिक्त कांग्रेसी दिग्गज नेताओं की सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर देगी। हालांकि इस समय उन 19 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है, जहां पार्टी लगातार तीन हार का सामना कर चुकी है।
विज्ञापन


कद्दावर नेताओं को घेरने की रणनीति
पार्टी ने राज्य की ऐसी 20 सीटों का चयन किया है, जहां से कांग्रेस के कद्दावर नेता और मंत्री विधायक हैं। सीईसी की बैठक में इन सभी सीटों पर कांग्रेसी दिग्गजों को घेरने की रणनीति बनेगी। पार्टी की योजना कमजोर सीटों के साथ इन सीटों पर भी चुनाव से बहुत पहले उम्मीदवार घोषित करने की है। पार्टी कमजोर सीटों और विपक्षी दिग्गजों की सीटों पर अपने उम्मीदवारों को प्रचार के लिए अधिक समय देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सीटों पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार
विधानसभा चुनाव के लिए राज्य इकाई ने राज्य की सभी सीटों पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर लिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ऐसी 60 से अधिक सीटें हैं जहां पार्टी बीते दो से चार चुनाव में लगातार जीत हासिल की है। इन सीटों पर उन्हीं विधायकों के टिकट कटेंगे, जिनकी उम्र ज्यादा है या जिनके खिलाफ स्थानीय स्तर पर नाराजगी है। हालांकि इन सीटों पर राज्य में अगले महीने से शुरू हो रही चार परिवर्तन यात्राओं के बाद उम्मीदवार घोषित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed