{"_id":"5c0f3261bdec2241930219e2","slug":"assembly-elections-2018-vasundhara-raje-shivraj-singh-chauhan-and-k-chandrashekhar-rao-is-leading","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव परिणाम: ये दिग्गज हस्तियां आगे, पिछड़ने के बाद रमन सिंह आगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव परिणाम: ये दिग्गज हस्तियां आगे, पिछड़ने के बाद रमन सिंह आगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
raman singh
- फोटो : PTI
पांच राज्यों के लिए हुए चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। शाम तक यह साफ हो जाएगा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजारम में किसकी सरकार बनेगी। मगर शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं। मध्यप्रदेश में 15 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से आगे चल रहे हैं। राजस्थान में वसुंधरा राजे झालरापाटन से आगे चल रही हैं।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। उनके अलावा कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट भी आगे चल रहे हैं। तेलंगाना की बात करें तो यहां भी कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आगे हैं। छत्तीसगढ़ में 15 सालों से मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे रमन सिंह आगे चल रहे हैं। वह राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उनके विरोधी औऱ जनता कांग्रेस पार्टी के मुखिया अजीत जोगी आगे चल रहे हैं। अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़े में इस बार मायावती के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया था। दोनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
Congress Rajasthan President Sachin Pilot leading from Tonk #RajasthanElections2018 (file pic) pic.twitter.com/AK6ipEPNRe
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 11, 2018