फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election Voting in Maharashtra and Haryana tomorrow, Know About these states

महाराष्ट्र-हरियाणा में मतदान कल, एक को खेती तो दूसरे को फिल्मों से मिली पहचान

Sun, 20 Oct 2019 12:21 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 20 Oct 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Assembly Election Voting in Maharashtra and Haryana tomorrow, Know About these states
Assembly election 2019 - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र और हरियाणा में कल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। इसको लेकर दोनों प्रदेशों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से देश के सबसे विकसित राज्यों में गिने जाते हैं। एक को जहां कृषि से वहीं दूसरे को फिल्म उद्योग से वैश्विक स्तर पर पहचान मिला।

विज्ञापन


विज्ञापन


देश की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला महाराष्ट्र सबसे धनी और औद्योगिक राज्यों में से एक है। फिल्म इडस्ट्री का गढ़ होने के साथ ही यह राज्य मराठी कला और संस्कृति के मामले में भी समृद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के पहले सातवाहन (ई.पू. 230 से 225 ई.) का शासन रहा। फिर वाकाटक और कल्चूरी साम्राज्य ने सत्ता चलाई। 17वीं सदी में शिवाजी और मराठा संस्कृति के कारण महाराष्ट्र का पूरी दुनिया में प्रभाव है।

महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा 122, शिवसेना 63, कांग्रेस 42, एनसीपी 41 और अन्य 20 सीटों पर काबिज हैं। वहीं इस विधानसभा चुनाव में 8.9 करोड़ मतदाता नई सरकार का फैसला करेंगे। आपको बता दें कि साल 2014 का चुनाव भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग लड़ा था, जबकि इस बार ये एक साथ चुनाव मैदान में हैं।

उद्योग के क्षेत्र में भी महाराष्ट्र काफी आगे है। महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था में कपास, खाद्य उत्पाद, तंबाकू, वस्त्र, पेट्रोलियम का अहम योगदान है। क्षेत्रफल में भी महाराष्ट्र देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। 

2011 की जनगणना के अनुसार महाराष्ट्र की जनसंख्या 11.23 करोड़ से अधिक है। दुनिया के सिर्फ 11 देश ही ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज्यादा है। महाराष्ट्र का लावणी नृत्य दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

हरियाणा

देश के सबसे अमीर राज्यों में से एक हरियाणा के मतदाता भी सोमवार को सूबे के अगले मुखिया का चुनाव करेंगे। हरियाणा में देश के सर्वाधिक ग्रामीण करोड़पति रहते हैं। यह राज्य कृषि और विनिर्माण क्षेत्र में पूरे देश में पहले स्थान पर है। 



भारत के इतिहास के कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम यहीं हुए हैं। जिसमें कुरुक्षेत्र में हुआ महाभारत का युद्ध भी शामिल है। कुरुक्षेत्र में ही भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। यहां पानीपत की तीन महत्पूर्ण लड़ाइयां भी लड़ी गई हैं।

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटों में से भाजपा ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस को 15, इंडियन नेशनल लोकदल को 19 सीटें मिली थीं। 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इतिहास बनाते हुए पहली बार अपने दम पर सरकार बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed