{"_id":"6093971f8ebc3ee9255df92f","slug":"assembly-election-results-congress-s-poor-performance-in-recent-polls-must-be-looked-into-says-kapil-sibal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीहत: पांच राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के सिब्बल, बोले- एक भी सीट नहीं बचा पाई पार्टी, अपने अंदर झांके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नसीहत: पांच राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के सिब्बल, बोले- एक भी सीट नहीं बचा पाई पार्टी, अपने अंदर झांके
Thu, 06 May 2021 12:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 06 May 2021 12:43 PM IST
सार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल अपनी ही पार्टी पर भड़क गए। सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को बंगाल में एक भी सीट नहीं मिली। असम और केरल में भी पार्टी विफल रही। पुडुचेरी भी कांग्रेस के हाथ से निकल गया, ऐसे में पार्टी को अपने अंदर झांकने की जरूरत है।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के कुछ दिनों बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल अपनी ही पार्टी पर भड़क गए। सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को बंगाल में एक भी सीट नहीं मिली। असम और केरल में भी पार्टी विफल रही। पुडुचेरी भी कांग्रेस के हाथ से निकल गया, ऐसे में पार्टी को अपने अंदर झांकने की जरूरत है।
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने बेहद खराब प्रदर्शन किया है। कांग्रेस पश्चिम बंगाल में एक भी सीट सुरक्षित नहीं कर सकी। असम और केरल में भी विफल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लचर व्यवस्था ही है, जो केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी भी उसके हाथ से निकल गया। उन्होंने कहा कि अब जब पार्टी की ओर से आवाज उठाई जा रही है, तो इस मामले पर गौर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उचित समय पर इस मुद्दे पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि आज सभी दलों के सभी लोगों को कोरोना वायरस के बीच लोगों के जीवन को बचाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
सिब्बल ने कोरोना से निपटने में असफल रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, पीएम को यह कहना चाहिए कि हम महामारी के खिलाफ इस संघर्ष को जीतेंगे। हम सबको साथ आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव अलग बात है, लेकिन यह जीवन और मृत्यु की लड़ाई है।
कांग्रेस में विद्रोही जी-23 गुट में शामिले कपिल सिब्बल ने पिछले साल अगस्त में सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था, जिसमें संगठनात्मक सुधार के लिए कहा था। वहीं अब कपिल सिब्बल ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन को लेकर चिंता जाहिर की है। हालांकि, उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने को प्राथमिकता दी है।