{"_id":"5c0f31babdec2241585f3e91","slug":"assembly-election-result-firecrackers-brought-to-congress-office-in-jaipur-and-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव परिणाम : जोश में जगदीश शर्मा, छापेमारी के बाद जश्न के लिए मंगाए पटाखे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव परिणाम : जोश में जगदीश शर्मा, छापेमारी के बाद जश्न के लिए मंगाए पटाखे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ऑफिस के बाहर जश्न शुरू
राजस्थान सहित पांच राज्यों में आज विधानसभा चुनावों के परिणाम आने वाले हैं। इस मौके पर जयपुर में कांग्रेस के दफ्तर के बाहर जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जश्न के लिए पटाखे लाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में भी कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा पटाखे लेकर आए हैं। बता दें जगदीश वही हैं जिनकी हाल ही में ईडी द्वारा जांच की गई है। दिल्ली के कांग्रेस ऑफिस के बाहर पटाखे फोड़े जा रहे हैं और नेता खुशी में डांस कर रहे हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Firecrackers brought to Congress office in Delhi by party leader Jagdish Sharma as counting is underway for assembly elections in five states pic.twitter.com/vq5dZB2Gta
— ANI (@ANI) December 11, 2018
बता दें कि दिल्ली के कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के घर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) का छापा पड़ा था, जिसमें कुछ कागजात व सामान जब्त किया गया था। इसके साथ ही ईडी के अफसर शर्मा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए।
जगदीश शर्मा वाड्रा के करीबी माने जाते हैं और जानकार इस छापे को उसी से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि शुक्रवार को दिल्ली और बेंगलुरू में कई जगह रॉबर्ट वाड्रा के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी।