Election 2023: चुनावी राज्यों को नौ सबसे अमीर उम्मीदवारों में कौन जीता-कौन हारा? त्रिपुरा के डिप्टी सीएम हारे
चुनाव लड़ रही तमाम पार्टियों ने कई करोड़पति उम्मीदवारों को भी टिकट दिया था। त्रिपुरा के सबसे अमीर प्रत्याशी जिश्नु देव वर्मा हैं। उन्हें हार मिली है। मेघालय के सबसे अमीर उम्मीदवार मेटवाह लिंगदोह हैं। वे पीछे चल रहे हैं। डॉ. सुखातो ए सेमा नगालैंड के सबसे अमीर प्रत्याशी थे वे चुनाव जीत गए हैं।
विस्तार
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। तीनों राज्यों में मतगणना के बाद परिणाम आने लगे हैं। कुल 812 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हुआ है। इन 812 उम्मीदवारों में कुछ ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिन पर सभी की नजरें बनी रहीं।
चुनाव लड़ रही तमाम पार्टियों ने कई करोड़पति उम्मीदवारों को भी टिकट दिया था। इन करोड़पति उम्मीदवारों में कई को विधानसभा चुनावों में जीत मिली तो कई चुनाव हार गए हैं। आइये जानते हैं तीनों राज्यों के तीन-तीन सबसे अमीर प्रत्याशियों के चुनाव परिणामों के बारे में...
|
उम्मीदवार |
सीट |
कुल संपत्ति |
आगे/पीछे |
|
जिश्नु देव वर्मा, भाजपा |
चारिलम |
15.58 करोड़ |
हारे |
|
माणिक साहा, भाजपा |
टाउन बरदोवाली |
13.90 करोड़ |
जीते |
|
अभिजीत सरकार, टिपरा मोथा |
तेलियामुरा |
12.57 करोड़ |
हारे |
ये हैं त्रिपुरा के तीन सबसे अमीर प्रत्याशी
1. जिश्नु देव वर्मा, भाजपा: त्रिपुरा के सबसे अमीर प्रत्याशी जिश्नु देव वर्मा हैं। जिश्नु के पास कुल 15.58 करोड़ रुपये की दौलत है। जिश्नु सिपाहीजाला जिले की आरक्षित चारिलम विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में थे। इनके पास कुल दो करोड़ तीन लाख से ज्यादा की चल और 13 करोड़ 55 लाख से अधिक अचल संपत्ति है। रुझानों में वे आगे थे। पर आखिरकार उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें निकटतम प्रतिद्वंदी टिमोथा मोथा पार्टी के सुबोध देव वर्मा ने 858 वोटों से हराया। सुबोध देव वर्मा को 13657 वोट मिले जबकि उपमुख्यमंत्री जिश्नु देव वर्मा को 12799 वोट मिले।
2. माणिक साहा, भाजपा : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा इस बार पश्चिमी त्रिपुरा के टाउन बारदोवाली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में थे। साहा के पास कुल 13.90 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 1.10 करोड़ रुपये की चल और 12.80 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। मुख्यमंत्री मानिक साह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 1257 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 19586 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 18329 वोट प्राप्त हुए।
3. अभिजीत सरकार, टिपरा मोथा: पहली बार त्रिपुरा के चुनावी मैदान में उतरी टिपरा मोथा पार्टी के नेता अभिजीत सरकार सूबे के तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। इनके पास कुल 12.57 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें 42 लाख रुपये की चल और 12.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाने के बाद वे पीछे हो गए थे। वे चुनाव हार गए हैं और तीसरे नंबर पर रहे। तेलियामुरा विधानसभा सीट पर भाजपा के कल्याणी साहा रॉय ने जीत दर्ज की है। उन्हें 16755 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के आशोक कुमार बैद्य रहे उन्हें 12603 वोट मिले। अभिजीत सरकार को कुल 8904 वोट मिले।
|
उम्मीदवार |
सीट |
कुल संपत्ति |
आगे/ पीछे |
|
मेटबाह लिंगदोह, यूडीपी |
मैरंग |
146 करोड़ |
जीते |
|
विन्सेंट एच. पाला, कांग्रेस |
सुतंगा सैपुंग |
125 करोड़ |
हारे |
|
एवलिनी खरबानी, एचएसपीडीपी |
मावहाटी |
109 करोड़ |
हारीं |
ये हैं मेघालय के तीन सबसे अमीर प्रत्याशी
1. मेटबाह लिंगदोह, यूडीपी: यूडीपी के प्रत्याशी मेटबाह लिंगदोह के पास कुल 146 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। मेघालय के सबसे अमीर उम्मीदवार लिंगदोह वेस्ट खासी हिल्स जिले की मैरंग सुरक्षित सीट से चुनाव मैदान में थे। उनके पास 87 करोड़ रुपये की चल और 58 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति है। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बावजूद वे चुनाव जीत गए हैं। यूडीपी प्रत्याशी लिंगदोह को 19066 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बत्सखेम रिंताथियांग को 18911 वोट प्राप्त हुए।
2. विन्सेंट एच. पाला, कांग्रेस: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विन्सेंट पाला मेघालय के दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। पाला ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले की सुतंगा सैपुंग सुरक्षित सीट से चुनाव मैदान में थे। उनके पास कुल 125 करोड़ से ज्यादा की दौलत है। इसमें दो करोड़ 49 लाख से ज्यादा की चल और 123 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। पाला सुतंगा सैपुंग सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें 15146 वोट मिले। जबकि इस सीट पर जीत दर्ज करने वाले एनपीपी के संत मारी शिला को 16974 वोट मिले।
3. एवलिनी खरबानी, एचएसपीडीपी: हिल स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एवलिनी खरबानी मेघालय के तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी थे। खरबानी री भोई जिले की मावहाटी सुरक्षित सीट से चुनाव मैदान में थे। एवलिनी के पास कुल 109 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 15 करोड़ से ज्यादा की चल और 94 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। नतीजों के अनुसार वे चुनाव हार गईं हैं और चौथे नंबर पर रहीं। उन्हें 4590 वोट मिले। उनकी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चार्ल्स मार्नगर जीत गए हैं। मार्नगर को कुल 13273 वोट मिले।
|
उम्मीदवार |
सीट |
कुल संपत्ति |
आगे/पीछे |
|
डॉ. सुखातो ए सेमा, लोजपा(आर) |
पुघोबोतो |
160 करोड़ |
जीते |
|
नेफ्यू रियो, एनडीपीपी |
उत्तरी आंग II |
46 करोड़ |
जीते |
|
काहुली सेमा, भाजपा |
एटोइजू |
34 करोड़ |
हारे |
ये हैं नगालैंड के तीन सबसे अमीर प्रत्याशी
1. डॉ. सुखातो ए सेमा, लोजपा(आर) : डॉ. सुखातो ए सेमा नगालैंड के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। सेमा पुघोबोतो जिले की पुघोबोतो सुरक्षित विधानसभा सीट से लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार थे। डॉ. सुखातो के पास कुल 160 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें 11 करोड़ 30 लाख से ज्यादा की चल और 148 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है। चुनाव नतीजों में वे 850 वोटो से जीत गए हैं। उन्होंने एनडीपीपी के उम्मीदवार को हराया है।
2. नेफ्यू रियो,एनडीपीपी: नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो कोहिमा जिले की उत्तरी आंग सुरक्षित विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में थे। रियो के पास कुल 46 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें 15 करोड़ से ज्यादा की चल और 30 करोड़ 96 लाख से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है। रियो एनडीपीपी के नेता हैं। वे चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 17045 वोट मिले हैं। उनके प्रतिद्वंदी को कांग्रेस के साइविलिए साचु को महज 1221 वोट मिले हैं।
3. काहुली सेमा, भाजपा : भाजपा की ई. काहुली सेमा नगालैंड की तीसरी सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। सेमा ज़ुन्हेबोटो जिले की एटोइजू सुरक्षित सीट से चुनाव मैदान में थीं। सेमा के पास कुल 34 करोड़ से ज्यादा की दौलत है। इसमें 52 लाख रुपये से ज्यादा की चल और 33 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है। उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कुल 7692 वोट मिले जबकि विजयी प्रत्याशी कांग्रेस के पिक्टो को 8292 वोट मिले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.