फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly election 2021, second phase Voting precentage in West bengal and assam on 1 march

विधानसभा चुनाव : बंगाल में 80.43 और असम में 76.96 फीसदी हुआ मतदान

Thu, 01 Apr 2021 09:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 01 Apr 2021 09:08 PM IST
सार

  • चुनाव आयोग के अनुसार बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर गुरुवार शाम आठ बजे तक 80.43 फीसद मतदान हुआ
  • असम में शाम के आठ  बजे तक 76.96 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया। 

विज्ञापन
Assembly election 2021, second phase Voting precentage in West bengal and assam on 1 march
मतदान के लिए जाते लोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में हिंसा के माहौल में भी लोगों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य की 30 विधानसभा सीटों पर गुरुवार शाम आठ बजे तक 80.43 फीसद मतदान हुआ। उधर, असम में शाम के आठ  बजे तक 76.96 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया। 

विज्ञापन


बता दें कि दूसरे चरण के मतदान में बंगाल की नंदीग्राम सीट दिनभर सुर्खियों में बनी रही। इस सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी आमने सामने हैं। जहां दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी रही वहीं कुछ हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। आइए जानते हैं आज दिनभर क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला
पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट नंदीग्राम में आज दोपहर लगभग 12 बजे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला किया गया। बताया गया कि इस हमले में मीडिया की कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन सुवेंदु की गाड़ी में कोई क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी सांसद ने भाजपा पर लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 6,7,49,27,162,21,26,13,262,256,163 और 20  में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ कैप्चरिंग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम पर कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने बूथ रिगिंग का भी आरोप लगाया।

ममता के सामने लगे जय श्रीराम के नारे
ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

ममता ने किया राज्यपाल धनखड़ को फोन
ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की। ममता बनर्जी ने कहा कि वे (भाजपा) स्थानीय लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे। मैं सुबह से कैंपेनिंग कर रही हूं। अब आपसे अपील करती हूं कि इस मामले पर नजर डालें।

केशपुर के भाजपा उम्मीदवार पर हमला
केशपुर से भाजपा उम्मीदवार प्रीतिश आर कुंवर पर आज दोपहर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि मैं एक बूथ पर जा रहा था। हमारी कार के सामने पुलिस का एक क्यूआरटी था और उनके पीछे स्थानीय मीडिया के कुछ लोग थे। जब हम वहां पहुंचे तो वहां तृणमूल के गुंडे मौजूद थे। मेरी सुरक्षा हमें कार में ले गई, जहां गुंडों ने हमें ईंटों और लाठियों से मारना शुरू कर दिया। 


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग में की शिकायत
नंदीग्राम में मतदान के दौरान हुई घटना पर चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त हुई। इसे विशेष जनरल ऑब्जर्वर अजय नायक और स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर विवेक दुबे को भेजा गया है। उन्हें कल शाम 6 बजे तक रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। वहीं चुनाव आयोग ने कहा कि मीडिया ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित घेराव और नंदीग्राम के एक मतदान केंद्र पर भीड़ जमा होने की घटना को कवर किया है। जनरल ऑब्जर्वर हेमेन दास और पुलिस ऑब्जर्वर आशुतोष रॉय को मौके पर जाने के लिए कहा गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed