फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2021 covid 19 vaccine on poll duty: All personnel on poll duty to get corona vaccine says EC

Assembly Election 2021: चुनावी ड्यूटी पर तैनात हर कर्मी को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी

Sat, 27 Feb 2021 04:51 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 27 Feb 2021 04:51 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चुनावी ड्यूटी पर तैनात हर कर्मी को टीकाकरण के मकसद से अग्रिम मोर्चा का कार्यकर्ता घोषित किया है।

विज्ञापन
Assembly Election 2021 covid 19 vaccine on poll duty: All personnel on poll duty to get corona vaccine says EC
सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने 26 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी तारीखों का एलान किया। बीजेपी के लिए नाक का सवाल बन चुके पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित पुडुचेरी में 27 मार्च से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होगी और 29 अप्रैल तक अलग-अलग चरणों में संपन्न होगी। दो मई को मतों की गिनती के बाद स्पष्ट होगा कि साल 2021 में होने वाले इन पहले चुनावों में बाजी किसके हाथ लगती है।

विज्ञापन

चुनावकर्मी फ्रंट लाइन वॉरियर घोषित

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कई अहम जानकारियां दी। देश में दोबारा तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच यह स्पष्ट किया गया कि चुनावी ड्यटी पर लगे हर कर्मचारी का कोविड-19 का टीकाकरण किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चुनावी ड्यूटी पर तैनात हर कर्मी को टीकाकरण के मकसद से अग्रिम मोर्चा का कार्यकर्ता घोषित किया है। कोरोना दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए मतदान के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। संवेदनशील इलाकों के मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी और उपुयक्त संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी। पांचों विधानसभा चुनावों में ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। घर-घर अभियान में उम्मीदवार सहित पांच से अधिक व्यक्ति नहीं होंगे। रोड शो में पांच से अधिक गाड़ियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोरोना संक्रमण काल में इससे पहले बिहार विधानसभा का चुनाव संपन्न हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कहां और कितनों चरण में होंगें मतदान?

चार राज्यों व केंद्र शासित पुडुचेरी को मिलाकर कुल 824 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न चरणों में मतदान होगा और इस दौरान कुल 18.68 करोड़ मतदाता 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान कर सकेंगे। पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में जबकि असम में 27 मार्च से छह अप्रैल के बीच तीन चरणों में मतदान संपन्न होगा। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत राज्य के पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल, तीसरे चरण के तहत 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल, चौथे चरण के तहत पांच जिलों की 44 सीटों पर 10 अप्रैल, पांचवें चरण के तहत छह जिलों की 45 सीटों पर 17 अप्रैल, छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 सीटों पर 22 अप्रैल, सातवें चरण के तहत पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल और आठवें चरण के तहत चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed