{"_id":"5c0f57cfbdec22419975b837","slug":"assembly-election-2018-sachin-pilot-said-reults-are-gift-for-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी नेताओं ने सराहा राहुल का नेतृत्व, पायलट ने नतीजों को बताया कांग्रेस अध्यक्ष का तोहफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विपक्षी नेताओं ने सराहा राहुल का नेतृत्व, पायलट ने नतीजों को बताया कांग्रेस अध्यक्ष का तोहफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में कई प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि ‘राष्ट्रीय क्षितिज’ पर वह तेजी से उभर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय राहुल गांधी को देते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में भरोसा जताया है। राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा, ‘आज के ही दिन एक साल पहले राहुल गांधी जी कांग्रेस अध्यक्ष बने थे।’
विज्ञापन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘देश की सबसे प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता के तौर पर राहुल गांधी राष्ट्रीय क्षितिज पर उभर रहे हैं।’ राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा ने राहुल गांधी और कांग्रेस की सराहना की।
विज्ञापन
झा ने कहा, ‘यह अवाम के सरोकारों की जीत है। आज अहंकार और सत्ता के गुरुर की हार हुई है। भाजपा के लोग जिस तरह के अहंकार में डूबे हुए हैं और ऐसे में जनता ने संदेश दिया है कि जनसरोकार की बात करो, नहीं तो दफा हो जाओ।’ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के शुरुआती रुझानों के मुताबिक कांग्रेस तीनों राज्यों में सरकार बनाने की स्थिति की तरफ बढ़ रही है।
Sachin Pilot,Congress: Rahul Gandhi became party president exactly a year ago this day, so this result is a gift for him. Congress will form Govt in three states #AssemblyElection2018 pic.twitter.com/WwDL5tgP0o
— ANI (@ANI) December 11, 2018