27 नवंबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए
- तेलंगाना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रदेश में में दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। भाजपा के कार्यक्रम के अनुसार मोदी दोपहर 12 बजे निजामाबाद और दोपहर 2.30 बजे महबूबनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
- राजस्थान : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट आज डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों के चुनावी दौरे पर रहेंगे।
राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री @SachinPilot जी दिनांक 27 नवम्बर को डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों के चुनावी दौरे पर रहेंगे @INCIndia pic.twitter.com/SWm8WKnVIE
विज्ञापन विज्ञापन— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) November 26, 2018
- राजस्थान : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज प्रदेश में चार जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी और सबसे आखिर में उदयपुर में रोड शो करेंगी।
राजस्थान को समृद्धि के मार्ग पर यूं ही बनाये रखने के लिए मुझे एक बार फिर आप सभी के शुभाशीष की जरूरत है। तो आइए, विकास रथ पर गतिमान नए राजस्थान के साक्षी बनें।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) November 27, 2018
।।आओ साथ बढ़ें।।#BJPPhirSe #BJP4Rajasthan pic.twitter.com/A7qooNcxCv
- राजस्थान : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज प्रदेश में जालौर, सिरोही और पाली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और शाम 4 बजे उदयपुर में रोड शो करेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AmitShah जी आज अपने राजस्थान के प्रवास में जालौर, सिरोही और पाली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और शाम 4 बजे उदयपुर में रोड शो करेंगे। pic.twitter.com/cfwwa7e49Y
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) November 27, 2018