{"_id":"5befa7aebdec226953784731","slug":"assembly-election-2018-live-updates-vidhan-sabha-chunav-17-november-2018-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 नवंबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
17 नवंबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
क्या है 5 राज्यों की चुनावी हलचल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी तेज हो गई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव को लेकर नेताओं के सियासी दौरे बढ़ गए हैं। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी बयानबाजी भी तेज हो गई है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद से ही इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
मध्यप्रदेश- आज भाजपा अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी जिसे दृष्टिपत्र का नाम दिया गया है। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली, मुख्यमंत्री शिवराज, धर्मेंद्र प्रधान समेत भाजपा के कई दिग्गज यहां मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मंदसौर और नीमच में सभाओं को संबोधित करेंगे। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कटनी और बोहरबंद में प्रचार करेंगे।
छत्तीसगढ़- चुनाव प्रचार खत्म होने से ऐन पहले भाजपा और कांग्रेस पूरी ताकत झोंक देना चाहते हैं। खुद मुख्यमंत्री रमन सिंह, कोरबा, भिलाई, वैशाली और दुर्ग में जनसभाएं करेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कोरिया और जशपुर में पहुंचेंगे। ठीक इन्हीं जगहों पर राहुल गांधी भी दिखेंगे। यानी आज राजनाथ और राहुल एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकेंगे। उधर कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू, राजबब्बर और शर्मिष्ठा रॉय को भी मैदान में उतारेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रायगढ़ और धमतरी में प्रचार करेंगे। मायावती भी रायपुर के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
तेलंगाना- कांग्रेस ने आज 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। यानी अब वहां नामांकन का सिलसिला तेज होगा।