फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly election 2018: Electoral bonds sold over 400 crores by sbi bank

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले एसबीआई ने बेचे 400 करोड़ के इलेक्टोरल बांड

Wed, 21 Nov 2018 05:45 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Nov 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
assembly election 2018: Electoral bonds sold over 400 crores by sbi bank
बीजेपी- कांग्रेस - फोटो : SELF
अक्टूबर के शुरुआती दस दिनों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने 400 करोड़ से ज्यादा के इलेक्टोरल बांड जारी किए। दिलचस्प बात यह है कि जुलाई में यह आंकड़ा महज 32 करोड़ था। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव के ठीक पहले इलेक्टोरल बांड के आंकड़ों में बढ़ोतरी मायने रखती है। ये जानकारी एक आरटीआई के जरिए सामने आई है जिसे फैक्टली ने डाला था। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' के मुताबिक 1 से 10 अक्टूबर के बीच 401.73 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बांड जारी हुए। जारी हुए बांड ज्यादातर एक करोड़ या उससे ज्यादा के हैं। बिक्री के लिए उपलब्ध 11 शहरों में से 37.5% यानि 150.7 करोड़ रुपये के बांड मुंबई में जारी हुए। दूसरे नंबर पर कोलकाता है जहां से 62.6 करोड़ के इलेक्टोरल बांड जारी हुए।
विज्ञापन


एसबीआई के आंकड़े बताते हैं कि मार्च में 222 करोड़, अप्रैल में 114.9 करोड़, मई में 101 करोड़ और जुलाई में 32 करोड़ के इलेक्टोरल बांड जारी हुए थे। मार्च-अप्रैल में एक हजार के 17 बांड (2.2%), दस हजार के शून्य , 10 लाख के 450 बांड (58.6%) और एक करोड़ और के 291 बांड (37.9%) जारी हुए। इसी तरह अक्टूबर में भी एक लाख से छोटे बांड की बिक्री कम हुई। अक्टूबर में एक हजार के 0.6%, दस हजार के 2.6%, एक लाख के 5.7%, 10 लाख के 41.6% और एक करोड़ और के 49.3% बांड जारी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोई भी दानकर्ता इलेक्टोरल बांड के जरिये राजनीतिक दलों को दान कर सकता है। इन बांड की बिक्री एसबीआई करती है। दानकर्ता को अपनी पूरी जानकारी बैंक को मुहैया करानी होती है। बैंक अपने स्तर पर इस जानकारी को गोपनीय रखता है।


पार्टी अपने आधिकारिक खाते के जरिये इन बांड्स को भुना सकती है। जारी होने की तिथि से 15 दिनों तक यह बांड वैध रहते हैं। इस समय सीमा के बाद बांड जमा करने पर पार्टी को इसका भुगतान नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed