{"_id":"5c0f28dbbdec2241871ffb6b","slug":"assembly-election-2018-congress-workers-perform-hawan-outside-rahul-gandhi-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव परिणाम: राहुल गांधी के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हवन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव परिणाम: राहुल गांधी के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हवन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Dec 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
काग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : ANI
आज पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। आज यह पूरी तरह से साफ हो जाएगा कि जनता ने सत्ता की चाबी किस पार्टी के हाथ में देने जा रही है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। दोनों पार्टियों का कहना है कि वह सत्ता में आएंगे। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर सभी राज्यों में जीत पाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हवन किया।
विज्ञापन
मतो की गिनती से पहले ही मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करके खुद को जीत मिलने का दावा करते हुए लोगों को बधाई दे दी। कांग्रेस ने लिखा, मध्यप्रदेश की जनता को अग्रिम बधाई और मंगलकामनायें। कांग्रेस के साथियों/समर्थकों और मप्र की आजादी की लड़ाई लड़ रहे करोड़ों योद्दाओं को प्रचण्ड मतों/सीटों से विजय की शुभकामनायें। आज हम कांग्रेस के प्रतिनिधित्व में मप्र के सुनहरे भविष्य की गाथा लिखेंगे। “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस”।
विज्ञापन
Congress workers perform 'hawan' outside Rahul Gandhi's residence in Delhi #AssemblyElections2018 pic.twitter.com/zkuKfW9T2T
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 11, 2018