फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly election 2018: BJP trying to attract Women Voters with Women empowerment Run

उज्जवला चाय, उज्जवला रसोई के सहारे महिला मतदाताओं को जोड़ने की कवायद में भाजपा

Mon, 15 Oct 2018 05:06 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Assembly election 2018: BJP trying to attract Women Voters with Women empowerment Run
BJP
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले वर्ष के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा महिला मतदाताओं पर खास ध्यान दे रही है। पार्टी ने इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की है। इस रणनीति के तहत पार्टी हर बूथ पर पांच महिलाओं की टोली का गठन करने के साथ उज्जवला की चाय और उज्जवला की रसोई पहल को आगे बढ़ा रही है। 
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया राहटकर ने बताया कि महिला मोर्चा आधी आबादी को संगठित करने की पहल कर रहा है। इस उद्देश्य से हम पूरे देश में बूथ स्तर पर महिलाओं को सक्रिय कर रहे हैं। हर बूथ पर पांच-पांच महिलाओं की टोली का गठन किया जा रहा है और यह कार्य काफी हद तक आगे बढ़ा है। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का मकसद बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं का नियोजनबद्ध तरीके से कार्य सुनिश्चित करना है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह लगातार जोर देते रहे हैं। महिला कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर केंद्र सरकार की कल्याण योजनाओं, महिला लाभार्थियों के अनुभव और उनके जीवन में आए बदलावों को घर-घर तक पहुंचाएगी। पार्टी ने इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिये गरीबों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने वाली उज्जवला योजना को केंद्र में रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा ने इस उद्देश्य के लिए उज्जवला की चाय और उज्जवला की रसोई पहल को आगे बढ़ाया है। इस कार्यक्रम को तीन स्तरों पर आगे बढ़ाया जा रहा है जिसमें बूथ स्तर, पांच बूथों को मिलाकर गठित शक्ति केंद्रों और विधानसभा क्षेत्र के स्तर के कार्यक्रम शामिल हैं। इसके तहत सरकार की जन कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ लोगों की समस्याओं का निराकरण करना भी शामिल है । 

महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने बताया कि महिला मोर्चा ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर ग्वालियर से दिल्ली तक महिला सशक्तिकरण दौड़ का आयोजन किया है। करीब 400 किलोमीटर लंबी महिला सशक्तिकरण दौड़ की शुरुआत 12 अक्टूबर को ग्वालियर से हुई। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और हरियाणा से होते हुए यह दौड़ दिल्ली में 16 अक्टूबर को इसका समापन होगा। दिल्ली में दौड़ के समापन अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे।

पांच दिवसीय इस महिला सशक्तिकरण दौड़ में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान मार्ग में कई स्थानों पर जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही जनकल्याण की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद का भी कार्यक्रम है। 


महिला सशक्तिकरण दौड़ के दौरान कन्या पूजन, कमल मेहंदी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से प्रेरित फिल्म चलो जीते हैं भी दिखाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed