फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assault in custody: BJD stages protest near Raj Bhavan, Congress tries to encirclement CM's residence

Odisha: थाने में महिला के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ बीजद का प्रदर्शन, कांग्रेस ने की सीएम आवास घेरने की कोशिश

Sat, 21 Sep 2024 02:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Sep 2024 02:17 PM IST
सार

Odisha: बीजद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुलिस हिरासत में एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को राजभवन के सामने प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आधिकारिक आवास को घेरने की कोशिश की।

विज्ञापन
Assault in custody: BJD stages protest near Raj Bhavan, Congress tries to encirclement CM's residence
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करतीं बीजद की महिला शाखा की नेता। - फोटो : एक्स/बीजेडीओडिशा

विस्तार

विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) की महिला शाखा ने शनिवार को पुलिस हिरासत में एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को राजभवन के सामने प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आधिकारिक आवास को घेरने की कोशिश की और उनके इस्तीफे की मांग की। माझी के पास गृह विभाग भी है। 

विज्ञापन


बीजद की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और बैनर के साथ राजभवन के बाहर धरना दिया और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं सहित निवासियों की सुरक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने यह भी मांग की कि भुवनेश्वर के भरतपुर पुलिस थाने में एक सेना अधिकारी और उसकी मंगेतर के कथित उत्पीड़न की जांच कोर्ट की निगरानी वाली एसआईटी करे और मामले की न्यायिक जांच हो। 
विज्ञापन


पार्टी की नेता लेखाश्री समंतसिंहर ने कहा, "हम राज्यपाल के जरिए राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजेंगे।" उन्होंने कहा, "राज्य सरकार का पुलिस-प्रशासन पर नियंत्रण नहीं है। भरतपुर पुलिस थाने की घटना से यह स्पष्ट होता है, जहां सेना के एक अधिकारी और उनकी महिला का कथित तौर पर शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया गया। यह एक सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन




भुवनेश्वर की मेयर और बीजद नेता सुलोचना दास ने कहा, "बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने न्यायिक जांच की मांग की है, क्योंकि राज्य पुलिस अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ उचित जांच नहीं सकती। इसलिए, न्यायिक जांच ही पीड़ितों को न्याय दिला सकती है। दास ने राज्य सरकार पर घटना को दबाने और दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने का भी आरोप लगाया।" उन्होंने कहा, "भरतपुर पुलिस थाने में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। लेकिन अब पुलिस का कहना है कि वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। यह इस बात का संकेत है कि सरकार इस घटना को दबाने का प्रयास कर रही है।" बीजद की सांसद सुलता देव ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस मामले में दखल देने की मांग की है, क्योंकि वह एख महिला हैं और सेना अधिकारी की मंगेतर की पीड़ा को समझ सकती हैं। 

इस बीच, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने भी प्रदर्शनकिया और मुख्यमंत्री के आवास को को घेरने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के निवास की टमाटर-अंडे फेंकने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें कुछ दूरी पर ही रोक दिया। यह घटना 15 सितंबर को हुई थी, जब एक सेना अधिकारी और उसकी मंगेतर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने गए थे। लेकिन वहां, पुलिसकर्मियों के साथ उनकी बहस हुई, जिसके बाद दोनों का कथित तौर पर उत्पीड़न किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed