फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam UPPL chief rebuffs reports of party member sleeping on bed of cash

Assam: आम चुनाव से पहले बिस्तर पर नोटों के साथ लेटे नेता की फोटो वायरल, पार्टी बोली- हमारा कोई लेना देना नहीं

Wed, 27 Mar 2024 03:34 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 27 Mar 2024 03:34 PM IST
सार

असम में यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के पूर्व नेता बेंजामिन बासुमतारी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे लेकर पार्टी के मुख्य कार्यकारी सदस्य द्वारा अपना पक्ष रखा गया है। 
 

विज्ञापन
Assam UPPL chief rebuffs reports of party member sleeping on bed of cash
प्रमोद बोरो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू की गई है। इस बीच असम के एक नेता की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह 500 रुपये के नोटों के साथ लेटे हुए हैं। इनका नाम  यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) से जुड़े नेता बेंजामिन बासुमतारी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


‘तस्वीर से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं’ 
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यह तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की जा रही है। इसे लेकर यूपीपीएल के अध्यक्ष और बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोरो ने एक्स पर अपना पक्ष रखा है। बोरो ने स्पष्ट किया है कि बेंजामिन अब यूपीपीएल से नहीं जुड़े हैं। उन्होंने आगे बताया कि एक पत्र प्राप्त होने के बाद 10 जनवरी 2024 को बेंजामिन को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। 

विज्ञापन

🚨 Important Notice 🚨

A photo of Benjamin Basumatry is circulating widely on social media. We want to clarify that Mr. Basumatry is no longer associated with UPPL as he was suspended from the party on 10th January, 2024, and disciplinary action was taken against him after… pic.twitter.com/jpSeSHMynC

विज्ञापन
विज्ञापन
— Pramod Boro (@PramodBoroBTR) March 27, 2024

‘पार्टी के साथ ना जोड़ा जाए बासुमतारी का नाम’
बोरो ने एक्स पर आगे लिखा कि बासुमतारी का नाम यूपीपीएल के साथ ना जोड़ा जाए। उनके द्वारा किया गया कार्य व्यक्तिगत रूप से उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे लिखा कि हमारी पार्टी इस मामले में जवाबदेह नहीं है। इस तस्वीर का यूपीपीएल या बीटीसी सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर पांच साल पहले बासुमतारी के दोस्तों द्वारा ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed