{"_id":"6731ade6704b563a330969c8","slug":"assam-twelve-hours-bandh-called-for-st-status-affects-life-in-dibrugarh-tinsukia-news-in-hindi-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Bandh: असम में एसटी दर्जे की मांग को लेकर 12 घंटे के बंद, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया में जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Bandh: असम में एसटी दर्जे की मांग को लेकर 12 घंटे के बंद, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया में जनजीवन प्रभावित
Mon, 11 Nov 2024 12:41 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:41 PM IST
सार
एक अधिकारी ने मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए बताया कि असम के दो ऊपरी जिलों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को अवरुध करते हुए टायर जलाए। मकुम तिनसुकिया बाईपास पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में फायरिंग भी की।
विज्ञापन
असम में बुलाया गया 12 घंटे का बंद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले में दो समुदाय के लिए एसटी की दर्जे की मांग करते हुए मोरोन और मोटोक संगठन द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के बंद के कारण सोमवार को आम जनजीवन ठप रहा। सोमवार को इन जिलों में स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों को बंद रखा गया। जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिलों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निशेधाज्ञा लागू करने के बावजूद हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को ब्लॉक कर दिया। जिला प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए ऑल मोरन छात्र संगठन (एएमएसयू) और ऑल असम मोटोक युवा छात्र संमिलन (एएएमवाईसीएस) के प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे।
प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए
एक अधिकारी ने मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए बताया कि असम के दो ऊपरी जिलों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को अवरुध करते हुए टायर जलाए। मकुम तिनसुकिया बाईपास पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में फायरिंग भी की। उन्होंने कहा, "अभी तक हमने किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है। कई जगहों पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए। हम राजमार्गों और सड़कों को खाली करने की कोशिश कर रहे हैं।"
भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा
बता दें कि असम के मोरन, मोटोक, चुटिया, ताई-अहोम, कोच-राजबोंगशी और चाय-जनजाति समुदाय कई वर्षों से एसटी दर्जे की मांग कर रहे हैं। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्री उन्हें आरक्षण देने का आश्वासन दे रहे हैं। एएमएसयू और एएएमवाईसीएस संगठन ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया। कई अन्य समूह भी इस आन्दोलन का समर्थन कर रहे हैं। एएमएसयू अध्यक्ष पुलेन्द्र मोरन ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे स्वीकार नहीं कर लेती, आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने कहा, "भाजपा की सरकार ने हमें कई बार बेवकूफ बनाया। अब हम उनका कोई आश्वासन नहीं सुनेंगे। हम अब केवल कार्रवाई चाहते हैं।"