फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Student angry at being scolded for not studying, told to call his parents; stabbed teacher to death

Assam: पढ़ाई न करने पर डांटने और अभिभावक को बुलाने की बात से नाराज हुआ छात्र; शिक्षक पर किया चाकू से वार, मौत

Sun, 07 Jul 2024 10:52 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 07 Jul 2024 10:52 AM IST
सार

असम में 11वीं के छात्र ने शिक्षक के डांटने और अभिभावक को बुलाकर लाने से बात से नाराज होकर उन पर चाकू से वार कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Assam: Student angry at being scolded for not studying, told to call his parents; stabbed teacher to death
हत्या का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

11वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने शिक्षक पर चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। कक्षा के अन्य छात्रों से पता चला कि कम नंबर आने पर शिक्षक ने उसकी डांट लगाई थी और अगले दिन अभिभावक को लाने के लिए कहा था। हालांकि पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बच्चों में गुस्से की प्रवत्ति काफी बढ़ती जा रही है, आए दिन इससे जुड़ी एक न एक घटना देखने मिल ही जाती है। अब हाल ही में असम के शिवसागर जिले में एक घटना सामने आई है। जिसमें 16 साल के कक्षा 11 में पढ़ने वाले छात्र ने अपने शिक्षक पर चाकू से हमला किया। जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


दरअसल शिक्षक राजेश बरुआ बेजवाड़ा एक प्राइवेट स्कूल में रसायन विज्ञान शिक्षक थे, साथ ही स्कूल में प्रबंधकीय जिम्मेदारियां भी संभालते थे। उन्होंने अपनी कक्षा में बीते रोज एक छात्र उसका प्रदर्शन खराब होने पर डांटा। उसको कहा कि वो अगले दिन अपने माता-पिता को लेकर स्कूल आए। इस बात से छात्र गुस्से में था। अगले दिन पर स्कूल यूनीफार्म में स्कूल नहीं आया। इस बात पर फिर शिक्षक ने उसे डांटा और वापस घर जाने को बोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक की बात सुनकर छात्र खड़ा हुआ और उनके पास गया। उसके हाथ में चाकू था, अचानक से उसने शिक्षक के सिर पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। शिक्षक के सर से खून निकलने लगा और वो वहीं गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें डिब्रूगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं कक्षा के अन्य छात्रों से बात की, तो उन्होंने बताया कि हमें नहीं पता था कि उसके हाथ में चाकू है। वह उस दिन यूनिफार्म में स्कूल नहीं आया था। इस बात पर उसकी डांट पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed