फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam's ex-minister Sarat Borkotoky dies at 86

Assam: कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता सरत बरकटकी का 86 की उम्र में निधन, 16 अक्तूबर को अस्पताल में हुए थे भर्ती

Mon, 30 Oct 2023 05:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 30 Oct 2023 05:55 PM IST
सार

Assam: भाजपा के टोपोन कुमार गोगोई से हारने से पहले बरकटकी 1991 से 2016 तक लगातार पांच बार सोनारी के विधायक रहे। उन्होंने हितेश्वर सैकिया सरकार के साथ-साथ तरुण गोगोई सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया।

विज्ञापन
Assam's ex-minister Sarat Borkotoky dies at 86
Sarat Borkotoky - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और असम सरकार के पूर्व मंत्री सरत बरकटकी का सोमवार को गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बरकटकी (86 वर्षीय) को उम्र संबंधी विभिन्न बीमारियों के कारण 16 अक्तूबर को गौहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि रविवार रात उनकी हालत बिगड़ने लगी और देर रात 1.36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखें दान कर दी थीं, जिन्हें शव परिवार को सौंपने से पहले निकाल लिया गया था।
विज्ञापन


बरकटकी के पार्थिव शरीर को गुवाहाटी में उनके आवास और शहर में राज्य कांग्रेस मुख्यालय ले जाया गया। जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान चराइदेव जिले के सोनारी में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के टोपोन कुमार गोगोई से हारने से पहले बरकटकी 1991 से 2016 तक लगातार पांच बार सोनारी के विधायक रहे। उन्होंने हितेश्वर सैकिया सरकार के साथ-साथ तरुण गोगोई सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया और शिक्षा व लोक निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाले।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बोर्कोटोकी की मृत्यु राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है। भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस के दिनों को याद करते हुए सरमा ने कहा, वह साफ व्यक्तित्व के साथ एक चतुर नेता थे और मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला था। 


कांग्रेस के राज्य प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने भी उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। उन्होंने कहा, पार्टी आजीवन सहयोग के लिए हमेशा उनकी ऋणी रहेगी, बरकटकी अंतिम सांस के समय तक राज्य कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के रूप मे कार्यरत रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed