फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam road accident on bogibeel bridge indian army soldiers save many lives dibrugarh

Assam: असम में बोगीबील पुल पर भयंकर हादसा, सेना के जवानों की मुस्तैदी से बची कई जान, लोग कर रहे तारीफ

Thu, 09 Nov 2023 02:07 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:07 PM IST
सार

रेड शील्ड डिवीजन के सैन्य काफिले ने कमांडर के नेतृत्व में तेजी से प्रतिक्रिया दी और क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला। 

विज्ञापन
assam road accident on bogibeel bridge indian army soldiers save many lives dibrugarh
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के डिब्रूगढ़ जिले में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने बोगीबील पुल पर तीन माल ढोने वाले वाहनों और एक यात्री वैन के बीच बुधवार सुबह भयंकर हादसा हो गया। इस कारण पुल पर लंबा जाम लग गया। सेना के जवानों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर मदद की, फंसे हुए घायलों को निकाला और रास्ते को यातायात के लिए खोला। सेना के जवानों की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोलकाता में बताया कि बुधवार सुबह लगभग सुबह 10.10 बजे, तीन माल ढोने वाले वाहनों और एक यात्री वैन टकराने से भयंकर हादसा हो गया। इससे असम में राष्ट्रीय राजमार्ग 15 के साथ बोगीबील ब्रिज पर यातायात अवरुद्ध हो गया। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि रेड शील्ड डिवीजन के सैन्य काफिले ने कमांडर के नेतृत्व में तेजी से प्रतिक्रिया दी और क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला। एक वाहन का चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ था, जिसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। 
विज्ञापन


सेना के रिकवरी वाहन ने घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, क्योंकि केबिन संरचना को मोड़ने और घायल चालक को निकालने के लिए ईएमई से सेना के जवानों द्वारा सिंथेटिक नली के साथ एक मेक शिफ्ट व्यवस्था का उपयोग किया गया। दुर्घटना में शामिल एक अन्य चालक को भी सेना के जवानों ने उसके वाहन से बाहर निकाला, जिसके शरीर के निचले हिस्से में चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफिले के साथ चल रही सेना की मेडिकल टीम ने घायलों को तत्काल आपातकालीन उपचार दिया। सेना की मेडिकल टीम ने मरीजों की मरहम पट्टी की। बाद में दोनों मरीजों को आगे के इलाज के लिए डिब्रूगढ़ के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में वैन में यात्रा कर रहे एक यात्री की मौत हो गई। सेना के काफिले की रिकवरी टीम ने हादसे के बाद बोगीबील ब्रिज पर यातायात प्रवाह बहाल करने में भी मदद की। सेना की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed