फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Rifles DG PC Nair says Manipur violence doctored videos being made viral

मणिपुर हिंसा: असम राइफल्स DG ने कहा- वीडियो फर्जी, छेड़छाड़ कर किए जा रहे वायरल; ज्यादातर म्यांमार के

Sun, 28 Jul 2024 05:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग (मेघालय)
अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग (मेघालय) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 05:36 AM IST
सार

असम राइफल्स डीजी पीसी नायर ने कहा कि वीडियो प्रसारित करने वालों का हिडन एजेंडा यह है कि सुरक्षा बल सिर्फ क्षेत्र में परेशानी पैदा कर रहे हैं और अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां मणिपुर के वीडियो दिखाए गए हैं, उनमें कुछ हिस्सों को क्लिप कर दिया गया है। वीडियो में वास्तविक घटना को छिपाकर कहानियां गढ़ी जा रही हैं।

विज्ञापन
Assam Rifles DG PC Nair says Manipur violence doctored videos  being made viral
मणिपुर हिंसा (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल पीसी नायर ने कहा कि मणिपुर में अत्याचारों को दर्शाने वाले अधिकांश वीडियो छेड़छाड़ किए गए हैं। इनका उत्तर-पूर्व से संबंध भी नहीं है। उन्होंने कहा, मेरे पास लगभग 30 से 40 वीडियो हैं, जिन्हें प्रसारित किया जा रहा है। वे पूर्वोत्तर के नहीं हैं। वे म्यांमार से हैं। उनमें से कुछ रोहिंग्या क्षेत्र से हैं।

विज्ञापन


डीजी ने कहा कि वीडियो प्रसारित करने वालों का हिडन एजेंडा यह है कि सुरक्षा बल सिर्फ क्षेत्र में परेशानी पैदा कर रहे हैं और अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां मणिपुर के वीडियो दिखाए गए हैं, उनमें कुछ हिस्सों को क्लिप कर दिया गया है। वीडियो में वास्तविक घटना को छिपाकर कहानियां गढ़ी जा रही हैं।  नायर ने कहा कि असम राइफल्स उसे दी जाने वाली किसी भी तरह की भूमिका के लिए लगातार तैयार है। हालांकि, उन्होंने उपकरणों में आधुनिकीकरण की आवश्यकता भी बताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, बल को हथियारों को आधुनिक बनाने, नए उपकरण, ड्रोन, नवीनतम नाइट विजन डिवाइस, रडार, निगरानी उपकरण, हथियार, बुलेट प्रूफ वाहन जैसी चीजों को प्राप्त करने की आवश्यकता है। लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि उन्होंने असम राइफल्स के लिए एक निश्चित भूमिका की कल्पना की है। इसलिए उन्होंने एक आधुनिकीकरण योजना और वार्षिक खरीद योजना तैयार की है। हालांकि, भविष्य में जो कुछ भी होता है, उसके आधार पर उनकी भूमिका बदल सकती है। क्योंकि देश के किस हिस्से में कल क्या होने वाला है, इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। लेकिन हम कोई भी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं और सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने के लिए तैयार हैं, जैसा कि हम परंपरागत रूप से करते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed