फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Rajnath Singh will come to Assam on 31st to participate in the 21st convocation of Tezpur University

Assam: तेजपुर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने 31 को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आएंगे असम

Fri, 29 Dec 2023 06:07 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 29 Dec 2023 06:07 PM IST
सार

तेजपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शंभूनाथ सिंह ने आगामी दीक्षांत समारोह को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि यह समारोह हमारे विद्यार्थियों को एक शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक में बदलते हुए पलों का गवाह बनेगा...

विज्ञापन
Assam: Rajnath Singh will come to Assam on 31st to participate in the 21st convocation of Tezpur University
Assam: Rajnath Singh - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

असम के तेजपुर स्थित तेजपुर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने के एक 31 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह असम आएंगे। इस दौरान रक्षामंत्री विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान करने के बाद उन्हें संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में 783 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री, 428 को स्नातक (यूजी) की डिग्री, 5 को पीजी डिप्लोमा और 100 से अधिक शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री के साथ-साथ दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा माध्यम के 23 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

विज्ञापन

तेजपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शंभूनाथ सिंह ने आगामी दीक्षांत समारोह को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि यह समारोह हमारे विद्यार्थियों को एक शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक में बदलते हुए पलों का गवाह बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed