{"_id":"64ad2e4feb883cf65201b663","slug":"assam-police-seized-heroin-worth-rs-16-crore-one-arrested-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम पुलिस की बड़ी कामयाबी, गुवाहाटी के पास पकड़ी 16 करोड़ रुपये की हेरोइन, एक ड्रग तस्कर दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम पुलिस की बड़ी कामयाबी, गुवाहाटी के पास पकड़ी 16 करोड़ रुपये की हेरोइन, एक ड्रग तस्कर दबोचा
Tue, 11 Jul 2023 04:01 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 11 Jul 2023 04:01 PM IST
सार
एक ऑपरेशन में पुलिस ने गुवाहाटी के पास एक संदिग्ध ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और 16 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि हेरोइन को साबुन के डिब्बों में पैक करके ले जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार को एक ऑपरेशन में पुलिस ने गुवाहाटी के पास एक संदिग्ध ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और 16 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि हेरोइन को साबुन के डिब्बों में मणिपुर से पैक करके ले जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने मादक पदार्थ ले जा रहे वाहन को रोकने की कोशिश की
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण पाठक ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि मणिपुर से प्रतिबंधित सामग्री की एक खेप कामरूप जिले के चांगसारी या पलासबारी इलाके में पहुंचाई जानी थी। लेकिन बाद में, योजना में बदलाव हुआ और गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनपुर में डिलीवरी का निर्णय लिया गया। पुलिस की एक टीम ने सोनापुर टोल गेट पर ड्रग्स ले जा रहे वाहन को रोकने की कोशिश की लेकिन चालक नहीं रुका।।
विज्ञापन
साबुन के डिब्बों में पैक हेरोइन के 145 पैकेट बरामद किए
आगे उन्होंने बताया कि वाहन को रोकने के लिए पुलिस टीम को एक राउंड फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया है, जो गुवाहाटी के जालुकबारी इलाके का है। वह गोलीबारी में घायल नहीं हुआ। एएसपी ने कहा कि हमने साबुन के डिब्बों में पैक हेरोइन के 145 पैकेट बरामद किए। मादक पदार्थ का वजन दो किलोग्राम है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 16 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाठक ने कहा कि यह मादक पदार्थ गुवाहाटी और आसपास के इलाकों में वितरण के लिए मणिपुर से लाया जा रहा था। गिरफ्तार तस्कर को पहले भी गुवाहाटी पुलिस ने इसी तरह के मादक पदार्थ से संबंधित मामले में पहले एक बार गिरफ्तार किया था। आगे पाठक ने कहा कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
मिजोरम में 10 लोग गिरफ्तार, 885 ग्राम हेरोइन जब्त
मिजोरम उत्पाद शुल्क एवं नारकोटिक्स विभाग और पुलिस ने राज्य के तीन अलग-अलग स्थानों से 885 ग्राम हेरोइन जब्त करने के मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद शुल्क और नारकोटिक्स विभाग ने एक बयान में कहा कि आइजोल से लगभग 75 किलोमीटर दूर सैतुअल जिले के कीफांग से मंगलवार को 826 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। एक अन्य ऑपरेशन में विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को आइजोल के बावंगकॉन इलाके में एक स्थानीय निवासी के कब्जे से 22 ग्राम हेरोइन जब्त की थी।