फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam police officer, doctors held in minor's rape-murder case

Assam: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म-हत्या मामले में पुलिस अधिकारी और डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने बरती घोर लापरवाही

Tue, 08 Nov 2022 06:18 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Amit Mandal Updated Tue, 08 Nov 2022 06:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 12 अगस्त को सोनितपुर जिले में लड़की के परिवार का दौरा किया और इसके तुरंत बाद दरांग एसपी राजमोहन रे, अतिरिक्त एसपी रूपम फुकन और तत्कालीन धुला थाना प्रभारी उत्पल बोरा को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Assam police officer, doctors held in minor's rape-murder case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीआईडी ने मंगलवार को कहा कि असम पुलिस सेवा के एक निलंबित अधिकारी और तीन सरकारी डॉक्टरों को राज्य के दरांग जिले में एक 13 वर्षीय लड़की के दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपियों को बचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली पीड़ित लड़की जून में अपने मालिक के घर में लटकी हुई पाई गई थी। अगस्त में निलंबित किए गए दरांग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपम फुकन को मंगलवार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


सीआईडी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीड़िता के शव का पहला पोस्टमार्टम करने वाले मंगलदई सिविल अस्पताल के तीन डॉक्टरों अरुण चंद्र डेका, अजंता बोरदोलोई और अनुपम शर्मा को भी चूक के लिए सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। बाद में शव को बाहर निकाला गया और दूसरा पोस्टमार्टम किया गया। गिरफ्तार किए गए अतिरिक्त एसपी और दरांग के तत्कालीन एसपी के घरों की भी तलाशी ली जा रही है। दरांग जिले के धुला थाना क्षेत्र के एक स्थान पर किशोरी अपने मालिक के घर के अंदर लटकी मिली।
विज्ञापन


लड़की जिस दंपति के लिए काम करती थी, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले की ठीक से जांच करने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 12 अगस्त को सोनितपुर जिले में लड़की के परिवार का दौरा किया और इसके तुरंत बाद दरांग एसपी राजमोहन रे, अतिरिक्त एसपी रूपम फुकन और तत्कालीन धुला थाना प्रभारी उत्पल बोरा को निलंबित कर दिया गया। बोरा को सीआईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed