{"_id":"636a50304d1ab74ad93d3b7c","slug":"assam-police-officer-doctors-held-in-minor-s-rape-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म-हत्या मामले में पुलिस अधिकारी और डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने बरती घोर लापरवाही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म-हत्या मामले में पुलिस अधिकारी और डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने बरती घोर लापरवाही
Tue, 08 Nov 2022 06:18 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 08 Nov 2022 06:18 PM IST
सार
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 12 अगस्त को सोनितपुर जिले में लड़की के परिवार का दौरा किया और इसके तुरंत बाद दरांग एसपी राजमोहन रे, अतिरिक्त एसपी रूपम फुकन और तत्कालीन धुला थाना प्रभारी उत्पल बोरा को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआईडी ने मंगलवार को कहा कि असम पुलिस सेवा के एक निलंबित अधिकारी और तीन सरकारी डॉक्टरों को राज्य के दरांग जिले में एक 13 वर्षीय लड़की के दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपियों को बचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली पीड़ित लड़की जून में अपने मालिक के घर में लटकी हुई पाई गई थी। अगस्त में निलंबित किए गए दरांग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपम फुकन को मंगलवार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सीआईडी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीड़िता के शव का पहला पोस्टमार्टम करने वाले मंगलदई सिविल अस्पताल के तीन डॉक्टरों अरुण चंद्र डेका, अजंता बोरदोलोई और अनुपम शर्मा को भी चूक के लिए सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। बाद में शव को बाहर निकाला गया और दूसरा पोस्टमार्टम किया गया। गिरफ्तार किए गए अतिरिक्त एसपी और दरांग के तत्कालीन एसपी के घरों की भी तलाशी ली जा रही है। दरांग जिले के धुला थाना क्षेत्र के एक स्थान पर किशोरी अपने मालिक के घर के अंदर लटकी मिली।
विज्ञापन
लड़की जिस दंपति के लिए काम करती थी, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले की ठीक से जांच करने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 12 अगस्त को सोनितपुर जिले में लड़की के परिवार का दौरा किया और इसके तुरंत बाद दरांग एसपी राजमोहन रे, अतिरिक्त एसपी रूपम फुकन और तत्कालीन धुला थाना प्रभारी उत्पल बोरा को निलंबित कर दिया गया। बोरा को सीआईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन