{"_id":"65d279b8fe4a84759b092c85","slug":"assam-police-minors-abduction-suspect-militants-changlang-arunachal-pradesh-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम के तीन नाबालिगों को उग्रवादियों ने अरुणाचल से अगवा किया, संख्या बढ़ने की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम के तीन नाबालिगों को उग्रवादियों ने अरुणाचल से अगवा किया, संख्या बढ़ने की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 19 Feb 2024 03:12 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिनसुकिया/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिनसुकिया/नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:12 AM IST
सार
तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत गौरव ने कहा कि जिन लोगों के अपहरण की आशंका है, उनमें पड़ोसी राज्य की एक कोयला खदान में काम करने वाले जिले के तीन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
असम के तीन नाबालिगों का अपहरण
- फोटो : ANI
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में रविवार को पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों ने कथित तौर पर असम से तीन नाबालिगों का अपहरण कर लिया है। अर्धसैनिक बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोनों राज्यों की पुलिस और असम राइफल्स की एक टीम ने नाबालिगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चलाया है।
विज्ञापन
तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत गौरव ने कहा कि जिन लोगों के अपहरण की आशंका है, उनमें पड़ोसी राज्य की एक कोयला खदान में काम करने वाले जिले के तीन लोग शामिल हैं। उनकी पहचान ज्ञान थापा, लेखन बोरा और चंदन नरजारी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
फिलहाल, अगवा किए गए लोगों की सही संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है। तिनसुकिया के एएसपी विभाष दास उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मामले की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन