फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Police Dhubri Cattle Smuggling three arrested bangladesh

Assam Police: बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी का प्रयास नाकाम, असम पुलिस की फायरिंग में घायल, तीन गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2023 07:51 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुबरी (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुबरी (असम) Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 05 Nov 2023 07:51 PM IST
सार

असम में एक बार फिर पशु तस्करों पर कार्रवाई के दौरान गोली चलने की खबर सामने आई है। दो साथियों के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Assam Police Dhubri Cattle Smuggling three arrested bangladesh
मवेशियों की तस्करी पर असम पुलिस की कार्रवाई (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम पुलिस की फायरिंग में पशु तस्कर घायल हुए हैं। धुबरी से सामने आए इस मामले में तस्करी के आरोप में 2 साथियों के साथ कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चेतावनी देने के बाद पुलिस ने तस्करी के आरोपी व्यक्ति को गोली मार दी। घायल होने के बाद उसके दो साथियों के साथ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी की नाकाम कोशिश
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक असम के धुबरी जिले में रविवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों कथित तौर पर बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि तीन संदिग्ध पशु तस्करों पर एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


तस्करों ने पुलिस टीम पर चलाई गोली
पुलिस ने पड़ोसी देश में गोवंश की तस्करी करने के लिए धुतुरामरी गांव में एक वाहन को रोका, जिसमें तीनों यात्रा कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि तस्करों ने मौके से भागने के लिए पुलिस टीम पर गोलीबारी की। असम पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त और जांच तेज
घायल को पहले धुबरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में गौहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, वाहन और गोवंश को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अवैध सीमा पार व्यापार को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त और जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed